नागदा - राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के मातृशक्ति सम्मान के लिये देश की 5 विशिष्ट साहित्यकारों का चयन हुआ



Nagda(mpnews24)।  राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के द्वारा विगत 5 वर्षो से अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला साहित्यकारों, शिक्षा एवं समाजसेवी के रूप में प्रख्यात मातृशक्ति को प्रदान किया जाता है। सम्मान के लिये चयन समिति की बैठक गत रविवार को हिन्दी भवन जयपुर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चैधरी, महिला इकाई राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवा लोहारिया ने सम्मान हेतु चयन किया है।


इस वर्ष के विशिष्ट सम्मान में श्रैष्ठ कवयित्री-साहित्यकार, लेखिका सम्मान सम्पूर्ण भारत में से डॉ. दीपिका सुतोदिया गुवाहाटी (असम) को एवं राजमाता जीजाऊ माँ सम्मान श्रीमती गरिमा गर्ग पंचकूला(हरियाणा), सावित्रीबाई फूले श्रैष्ठ शिक्षिका सम्मान सुश्री रोहिणी डावरे अकोले(महाराष्ट्र) एवं माँ अहिल्यादेवी सम्मान श्रीमती पूर्णिमादेवी कौशिक रायपुर(छत्तीसगढ़) तथा त्यागमूर्ति माँ पन्नाधाय सम्मान श्रीमती सुनीता चैहान मुम्बई(महाराष्ट्र) को मातृशक्ति सम्मान समारोह दि. 7 मार्च को जयपुर में सम्मानित किया जावेगा।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget