नागदा - महंगाई को कम करने के नारे पर बनी केन्द्र में भाजपा सरकार, सत्ता में आते ही महंगाई डबल हो गई बेतहाशा महंगाई को लेकर महिलाओं ने सडक पर ही चुल्हा जलाकर बनाया खाना, धरना भी दिया



Nagda(mpnews24)।  बहुत हुई मंहगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार का नारा देकर सत्ता में काबिज हुई मोदी सरकार आज बढती हुई मंहगाई पर खामोश है। जिन भाजपाई नेताओं को गैस सिलेण्डर 340 रूपये मंहगा लगता था, पेट्रोल 60 रूपये लीटर मंहगा लगता था, डीजल 50 रूपये लीटर मंहगा लगता था, तुअर दाल 65 रूपये प्रति किलो मंहगी लगती थी, तेल 50 रूपये लीटर मंहगा लगता था उनको आज गैस सिलेण्डर सस्ता लग रहा है, पेट्रोल 100 रूपये तक पहुॅंचने वाला है वह सस्ता लग रहा है, डीजल 90 लीटर सस्ता लग रहा है, तुअर दाल 120 रूपये किलो सस्ती लग रही है, तेल 120 रूपये लीटर सस्ता लग रहा है। यह प्रमाणित करता है कि मोदी जी व भाजपा नेताओं को जो मंहगाई डायन लगा करती थी आज उनकी मौसी हो गयी।


विधायक गुर्जर ने किया संबोधित
यह बात विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने आज मंहगाई के विरोध में कौशल्या रघुनाथसिंह ठाकुर के नेतृत्व में बडी संख्या में महिलाओं द्वारा बिरलाग्राम चैराहे की सडक पर दिए गए धरने के दौरान कहीं।

श्री गुर्जर ने कहां कि मोदी सरकार इस देश में अगर किसी की चिंता कर रही है तो सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रो की जो आज अरबपति हो रहे है और देश की जनता अपने आप को ठगा सा महसुस कर रही है। चरम पर पहुॅंची कमरतोड मंहगाई के कारण आज महिलाऐं सडक पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है ताकि शासन, प्रशासन जो कुंभकरण की निंद में सोया हुआ है वह जाग सके।

सत्तामद में मदहोश होकर कार्य कर रही केन्द्र सरकार
धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने कहां कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम के देश में पेट्रोल 97 रूपये लीटर माता सीता की जन्मस्थली नेपाल में पेट्रोल 53 रूपये प्रति लीटर और रावण की लंका में पेट्रोल 56 रूपये प्रति लीटर मर्यादा पुरूषोत्तम राम के नाम पर राजनैतिक रोटियाॅं सेकने वाले यह भुल गए कि राम राज्य में अगर कोई भी व्यक्ति पीडित होता है तो राजा राम को निंद नहीं आती थी। आज देश में किसान सडकों पर है, महिलाऐं सडकों पर है, बेरोजगार युवा सडकों पर है लेकिन हमारे सत्तामद में मदहोश नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेता किसी की भी पीडा सुनने को तैयार नहीं है।

महंगाई से सबसे अधिक महिलाऐं त्रस्त
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही कौशल्यादेवी ठाकुर ने कहां कि मंहगाई से सबसे ज्यादा महिलाऐं त्रस्त रहती है। गैस सिलेण्डर के भाव बढाकर व अन्य उपभोग की वस्तुओं के बढे हुए भाव के कारण गरीब परिवार के लोगों का जीना दुभर हो गया है। कार्यक्रम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, जिला कांग्रेस महामंत्री रघुनाथसिंह बब्बु, सेवालाल यादव, जगदीश मिमरोट, कमलेश चावण्ड, महेन्द्र यादव, सुरेश मावर, विरेन्द्रसिंह राठौर, विक्रमसिंह शेखावत, साबिर पटेल, विरेन्द्र प्रताप शुक्ला आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।

बाॅक्स
सडक पर चुल्हा जलाकर खाना बनाया महिलाओं ने

श्रीमती ठाकुर के साथ सुमन साहनी, सीमा साहनी, दर्यावबाई, बबीता डांगर आदि महिलाओं ने सडक पर बने चुल्हे पर रोटियाॅं सेककर, मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के अंत में मंहगाई के पुतले का दहन कांग्रेसजनों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मण्डलम् अध्यक्ष औमप्रकाश मौर्य ने किया।

यह थे उपस्थित
इस अवसर पर वर्षा ठाकुर, गीता यादव, वर्षा ललावत, बबीता जितेन्द्र डांगर, किर्ती रायकवार, आशा मल्लाह, मंजु गंगवाल, मंजु ठाकुर, उमा परिहार, विमला परिहार, शिवकुमारी, निशा बारोट, आशा देवी, दर्यावबाई, शारदाबाई, कमलाबाई, पुनमबाई, निर्मलाबाई, करिश्मा, शांतिबाई, राधाकुंवर, मंजु कुंवर, रीता साहनी, अयोध्याबाई, मीरा कुंवर, कृष्णा कुशवाह, अंजनी साहनी, श्यामाबाई, कुसूम साहनी, अभय तिवारी, मनोज पाण्डे, गोपाल कुशवाह, बाबुलाल कटारिया, बच्चन, राम साहनी, जितेन्द्र डांगर, कमल शर्मा, राजेश मोरवाल, सुल्तान खोकर, ओमप्रकाश, लखन मालवीय, प्रकाश ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, आशीष ठाकुर, संतोष ठाकुर, राजेश मिश्रा, संतोष सोलंकी, जितेन्द्र ठाकुर, नरेन्द्र रघुवंशी, अशोक चैहान आदि उपस्थित थे।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget