नागदा - अस्वस्थ्यता की जानकारी के बावजुद उपस्थिति पर सवाल मानवीय संवेदनाओं के विपरित - जायसवाल



Nagda(mpnews24)।  राजनैतिक इशारे पर करोना काल में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीपसिंह गुर्जर की अस्वस्थता का समाचार प्राप्त होने के बावजूद मानवीय संवेदनाओ को दर किनार कर तथा उपस्थिति पर सवाल उठाकर राजनैतिक इशारों पर बदनाम करने के षड़यंत्र कि कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल ने कठोर शब्दो में निन्दा करते हुए कोरोना काल के समय घृणित राजनिती नहीं करने कि चेतावनी दी है।
जारी प्रेस बयान मंे श्री जायसवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते मध्य प्रदेश शासन ने जनता कर्फ्यू घोषित कर रखा है प्रशासन लगातार सक्रिय है, चिकित्सक और पेरा मेडिकल स्टाफ मुस्तैदी  से जान कि बाजी लगाकर सेवा कर रहे है, साथ ही प्रशासन के अन्य विभाग एवं समस्त कर्मचारी पुरा सहयोग कर रहे है। विधायक श्री गुर्जर और उनके समर्थक लगातार जनता से दूरभाष पर सम्पर्क कर हाॅस्पिटल में बेड, आक्सीजन व अन्य सहयोग निरंतर कर रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता बन्दर जैसी उछल-कूद मे विश्वास नही रखता है। मिडिया में भ्रामक जानकारी दी जा रही है जिसका जनता से कोई सम्बन्ध नही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नागदा में क्राईसेस मैनेजमेंट समिती में जान बूझकर लोकप्रिय जन प्रतिनिधि को सम्मिलित नही कर भाजपा नेताओं ने षड़यंत्र कर क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया है। प्रशासन को भी क्राईसेस मैनेजमेंट में लोकप्रिय विधायक को सम्मिलित कर उनके अनुभव का फायदा लेना था। क्राईसेस मैनेजमेंट कि असफलता का ठीकरा विधायकजी के माथे थोपने का षड़यंत्र भाजपा नेताओ का है, जबकि वास्तविकता में यह उनकी असफलता है। करोनाकाल के बाद शासन-प्रशासन कि खामीयो से क्षेत्र की जनता को अवगत कराया जायगा।

जनता की सेवा में रहे तत्पर
जायसवाल ने कहा कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक विधायक गुर्जर ने अपने कार्यालय से सभी नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया। उसके बाद अस्वस्थ्यता के बावजुद दुरभाष पर भी क्षेत्र के नागरिकों को बेड उपलब्ध करवाने से लेकर इंजेक्शन एवं अन्य जरूरत को पुरा करवाते रहे। इतना ही नहीं क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विधायक निधि से 55 लाख रूपये से अधिक की राशि की अनुशंसा की। वर्तमान में भी नागदा-खाचरौद कांग्रेसजनों के दुरभाष नम्बर सार्वजनिक कर क्षेत्र के नागरिकों की हरसंभव मदद की जा रही है।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget