नागदा- ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।



Nagda(mpnews24) -  भारतीय जनता पार्टी नागदा ग्रामीण मंडल के गांव बीकमपुर पिपलोदा पंथ में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया है।

मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट ने बताया कि मध्य प्रदेश  भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा जी के आव्हान पर जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह जी बोर मुंडला, पूर्व विधायक दिलीपसिंहजी शेखावत के आदेश से  पुतला दहन किया गया ।

गुरूवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफिले के ऊपर पथराव किया गया था जिसके विरोध में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुतला दहन कर ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। यह कैसी तानाशाही है पूरे भारत में कहीं भी आप अपनी स्वेच्छा से आ जा सकते हैं किंतु ममता बनर्जी  के इस तानाशाही रवैया का जवाब चुनाव में जनता देगी।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल महामंत्री जीवन सिंह आंजना,  मंडल महामंत्री मोहन सिंह राठौड़, मांगू सिंह जी पवार,  प्रकाश जी पाटीदार, मंडल मंत्री ममता दशरथ मालवीय, नानूराम कुशवाह उपस्थित थे।


दिनांक - 11/12/2020

दिनेश जाट
अध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण मण्डल
मो. 9009016566

Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget