नागदा जं.-अभिभाषक संघ का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

MP NEWS24- अभिभाषक संघ नागदा की तदर्थ समिति के द्वारा न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ के समस्त सम्मानित सदस्यगणों का दीपावली मिलन समारोह समिति के संयोजक विजयसिंह वर्मा एडव्होकेट एवं सदस्यगण सुरेश जैन, राजेन्द्र गुर्जर, आशीष सनोलिया, ओमप्रकाशजी एवं श्रीमती तलत परवीन खान एडव्होंकेट द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें अभिभाषक संघ नागदा के समस्त सम्मानित सदस्यगण, न्यायिक कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

तिवारी निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
भिभाषक संघ नागदा की तदर्थ समिति द्वारा अभिभाषक संघ के चुनाव शीघ्र सम्पन्न करवाये जाने हेतु सोमवार को अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष अभिभाषक राजेश तिवारी एडव्होकेट को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी को राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के द्वारा जारीी फोटो युक्त मतदाता सूची एवं अन्य पत्र जो संघ के निर्वाचन को सम्पन्न करवाने के लिए आवश्यक हैं वह सभी तदर्थ समिति के द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची तथा अभिभाषक संघ नागदा के निवृत्तमान अध्यक्ष विनोद रघुवंशी द्वारा दी गई 131 अभिभाषकों की मूल सूची भी राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के पत्रों के साथ श्री तिवारी को तदर्थ समिति ने सौंप दी है। अब अभिभाषक संघ नागदा के चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी और उनके द्वारा नियुक्त किये गये सहायक निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोाित किया जावेगा।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget