MP NEWS24-विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों को सिचाई हेतू दिए जाने वाली बिजली के रात्री कालीन समय का विरोध करते हुए जो व्यवस्था चल रही है उसे यथावत रखने की मांग की है।श्री गुर्जर ने बताया कि किसनों का सिचाई काम चल रहा है ऐसी स्थिति में नवीन बिजली शेड्युल क्षैत्र के अन्नदाताओं के लिए मुसीबत खडी करने वाला साबित होगा।
नवीन शेड्यूल में पहली पाली में पहले ग्रुप का समय रात्री 10.45 से 2.45 तक, दुसरे ग्रुप का समय रात्री 2.45 से 6.45 तक, तीसरे ग्रुप का समय दोप. 1 से 5 बजे तक है वहीं दुसरी पाली में पहले ग्रुप का समय प्रातः 9 से 3 बजे तक, दुसरे ग्रुप का समय दोप. 3 बजे से 9 बजे तक, तीसरे ग्रुप का समय दोप. 11 बजे से 5 बजे तक कर दिया है।
वहीं पूर्व में पहली पाली में पहले ग्रुप का समय रात्री 10.15 से 2.15 बजे तक, दुसरे ग्रुप का समय रात 2.15 बजे से 6.15 बजे तक, तीसरे ग्रुप का समय रात्री 11 बजे से 3 बजे तक वहीं दुसरी पाली में पहले ग्रुप का समय प्रातः 6.15 बजे से 12.15 तक व दुसरे ग्रुप का समय दोप. 12.15 बजे से 6.15 बजे तक, तीसरे ग्रुप का समय प्रातः 8 बजे से दोप. 2 बजे तक था। नवीन शेड्युल सरासर गलत है वहीं विवाह समारोह के कार्यक्रम शुरू होने वाले है नवीन शेड्युल से किसान किसी भी कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाएगा।
श्री गुर्जर ने बताया कि विभाग द्वार बिना सोचे समझे जल्दबाजी में निर्णय लेकर जो रात्री कालीन शेड्युल बनाया है यह किसान हित में नहीं है क्योंकि किसान न तो सो पाएगा और न जाग पाएगा।
श्री गुर्जर ने पत्र में यह भी बताया कि वर्तमान शेड्युल से किसान संतुष्ट है तो फिर विभाग अच्छे व्यवस्थित चल रहे बिजली शेड्युल को परिवर्तन कर किसानो के समक्ष एक नई मुसीबत क्यों खडी कर रहा है। श्री गुर्जर ने नवीन बिजली शेड्युल पर तत्काल रोक लगाने के साथ वर्तमान में चल रहे शेड्युल को बरकरार रखने की मांग की है।
Post a Comment