MP NEWS24-भेरू चौक नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में गुरूवार रात्रि 10.30 बजे होलिका दहन व ठण्डाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।मण्डल के प्रवक्ता योगेन्द्र पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में भेरूजी की पुजा अर्चना करके महाआरती की गई तत्पश्चात् होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर होलिका को भव्य तरीके से सजाया गया। भेरू चौक नवयुवक मण्डल द्वारा लगातार 32 वर्षाे से परम्परानुसार होलिका दहन एवं इसके बाद ठण्डाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे। होलिका दहन के पश्चात सभी ने एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएॅं दी।
इस अवसर पर मण्डल संरक्षक प्यारेलाल पोरवाल, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र बिसानी, नंदकिशोर पोरवाल, मुरली राठी, भंवरलाल गांग, सुरेन्द्र पोरवाल, प्रशान्त मेहता, नितिन पोरवाल, घनश्याम राठी, मनीष व्होरा, सुनील जैन, अशोक बिसानी, गिरिश ठाकुर, राजु कसेरा, राजेन्द्र मेहता, गणेश अरोडा, नन्दकिशोर चावड़ा, अंकित सेठिया, नारायण मेहता, विमल अरोड़ा, अम्बर मेहता, जगदीश पोरवाल लाला, रितेश जैन, दीपक पोरवाल, विरेन्द्र रघुवंशी, नरेन्द्र पोरवाल सहित बड़ी संख्या में मण्डल के पदाधिकारी, सदस्य तथा आम नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment