नागदा - नेशनल लोक अदालत में हुआ कई प्रकरणों का निराकरण, राजस्व की वसुली भी हुई



Nagda(mpnews24)।   शनिवार को न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। यहाॅं विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण किया गया। हिन्दू मेरिज एक्ट के तहत विचाराधीन एक प्रकरण में पति-पत्नि के बीच समझौता करवा कर परिवार को पुनः साथ रहने पर राजी करते हुए प्रकरण का निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत के दौरान विद्वान न्यायाधीश विक्रमसिंह बुले, श्रीमती पुनम डामेचा, अभिषेक सक्सेना, अश्विनि परमार एवं नदीम जावेद खान के न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न मामलों का निराकरण किया गया।


हुआ कई मामलों का निराकरण, राजस्व की वसुली भी की गई
लोक अदालत के दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रमसिंह बुले द्वारा 152 विद्युत बील बकाया प्रकरणों का निराकण करते हुए 10 लाख 12 हजार की राशि वसुली के आदेश दिए वहीं 29 प्रकरण विद्युत प्रकरण समझौते के हित 1 लाख 50 हजार, 3 प्रकरण मोटर एक्सीडेंट क्लेम के तह 14 लाख 30 हजार, 9 प्रकरण सिविल वसुली के तहत 13 लाख 93 हजार 881 रूपये, 2 प्रकरण 138 चेक बाउंस को निराकृत करते हुए 3 लाख रूपये प्रदान किए जाने संबंधी आदेश दिया गया। विद्वान न्यायाधीश महोदय ,ारा 1 गार्जीयन एक्ट एवं 1 हिन्दू मेरिज एक्ट के प्रकरण को भी निराकृत किया।

इसी प्रकार न्यायाधीश नदीम जावेद खान द्वारा नगर पालिका संबंधी जलकर की 24 हजार 547, संपत्तिकर की 1 लाख 48 हजार 768 की वसुली के आदेश दिए। इसी प्रकार नगर पालिका कर्मचारीयों के 12 प्रकरणों को निराकृत करते हुए नपा ,ारा 9 लाख 94 हजार रूपये कर्मचारियों के खाते में भूगतान किया गया। न्यायाधीश श्री खान द्वारा 6 आपराधिक प्रकरण एवं 1 सिविल प्रकरण में भी आदेश प्रदान किया।

न्यायाधीश अश्विन परमार द्वारा 6 आपराधिक प्रकरण, 2 सिविल प्रकरण, 1 प्रकरण 138 चैक बाउंस एवं 2 प्रकरण 125 भरण पोषण को निराकृत करते हुए आदेश प्रदान किया। वहीं श्रीमती पुनम डामेचा के न्यायालय में प्रस्तुत 4 बैंक आॅफ इंडिया के रिकवरी प्रकरणों में 12 हजार 500 की वसुली के आदेश दिए गए इसी प्रकार 1 प्रकरण 125 भरण पोषण, 2 प्रकरण घरेलु हिंसा, 7 प्रकरण सिविल प्रकरण वसुली के तहत 8 लाख 80 हजार 299 राशि की वसुली के आदेश हुए।

न्यायाधीश अभिषेक सक्सेना द्वारा 3 प्रकरण मोटर एक्सीडेंट क्लेम राशि 9 लाख 5 हजार, 3 प्रकरण सिविल प्रर्वतन क्लेम राशि 13 लाख 78 हजार 457, आपराधिक अपील चैक बाउंस राशि 4 लाख 87 हजार तथा 2 प्रकरण हिन्दू मेरिज एक्ट के निराकृत किए गए।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget