नागदा - वीर शिरोमणि महाराणा प्रतापजी की 481 वी जयंती मनाई



Nagda(mpnews24)।  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा महाराणा प्रताप चैक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 481 वी जयंती (कोरोना काल) में प्रतीक के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पुर्व विधायक लालसिंह राणावत, दिलीपसिंह शेखावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तानसिंह शेखावत अभा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर भेरूसिंह चैहान, महिला प्रदेश अध्यक्ष हेमलता तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री यशपालसिंह सिसौदिया, जिला अध्यक्ष जीवन सिंह तंवर, जिला संगठन मंत्री गजराज सिंह पंवार, नगर महामंत्री बजरंग सिंह चैहान, युवा नगर अध्यक्ष दीपेश गौतम, नगर उपाध्यक्ष राजेशसिंह चैहान, नगर मंत्री भुपेंद्र सिंह राणावत, गोपाल सिंह पंवार के साथ ही समाज जन उपस्थित थे।
इस अवसर पर ठाकुर भेरूसिंह चैहान ने अपने उदबोधन में प्रतिमा स्थापित करवाने वाले वरिष्ठ समाज जानो का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रतिमा अनावरण पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारीयो के नाम कि पट्टिका भी लगाई जाना चाहिए। सभी वरिष्ठजनों ने भी अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि हमें महापुरषों के आदर्शो का अनुसरण करना चाहिए। अंत में आभार हेमलता तोमर ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विमला चैहान पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राम सिंह शेखावत पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रहे उन सब का भी बहुत-बहुत आभार और व्यक्त किया।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget