नागदा - पोरवाल ट्रस्ट मंडल की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, नन्दकिशोर पोरवाल अध्यक्ष एवं अशोक पोरवाल सचिव मनोनित



Nagda(mpnews24)।  श्री बद्रीविशाल मंदिर जांगड़ा पंच पोरवाल ट्रस्ट मंडल की बैठक श्री बद्रीविशाल मंदिर में सम्पन्न हुई। जिसमें संस्था के अध्यक्ष रणछोड़लालजी पोरवाल के निधन होने पर ट्रस्ट मंडल द्वारा भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई तथा उनके द्वारा समाजहित में किये गये कार्यो की सराहना की। उसके पश्चात् संस्था के नये अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का सर्वानुमति से गठन किया गया। जिसमें संरक्षक राधेश्याम कामरिया, अध्यक्ष नन्दकिशोर पोरवाल, सचिव अशोक पोरवाल एडवोकेट, उपाध्यक्ष कैलाश सेठिया, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पोरवाल, सहसचिव रमेश फरक्या को मनोनीत किया गया।

इस मौके पर ट्रस्ट मण्डल के सदस्य प्रकाशचन्द्र पोरवाल, देवेन्द्र सेठिया, बद्रीलाल पोरवाल, किशनलाल कामरिया, मोहनलाल काला, ज्ञानेश्वर पोरवाल, सुरेश पोरवाल, दिलीप मेहता, अनिल पोरवाल (मोहन भोग) उपस्थित थे। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का ट्रस्ट मंडल सदस्यो ने पुष्पमाला से स्वागत किया।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget