नागदा - हजारों दिव्यांगजनों की आशा का केंद्र संस्था स्नेह आज मनायेगी अपना स्थापना दिवस



Nagda(mpnews24)।  दिव्यांगता के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में सम्मानित एवं दिव्यांगो के सम्पूर्ण पुनर्वास हेतु कार्यरत लायंस आफ नागदा की स्थायी परियोजना संस्था स्नेह अपनी स्थापना की 13वीं वर्षगांठ आज शनिवार को उत्साह एवं उमंग के साथ मनायेगी।

13 वर्ष पूर्व दिव्यांगजनों के हितार्थ मारू ने की थी शुरूआत
स्नेह के सचिव विनयराज शर्मा ने बताया कि 13 वर्ष पूर्व संस्थापक पंकज मारू द्वारा बौद्धिक दिव्यांगजनों  को उपचार, विशेष शिक्षा एवं वोकेशनल ट्रेनिंग देने हतु मात्र 8 बच्चों एवं दो प्रशिक्षको के साथ किराये के दो कमरों में इसकी शुरुआत आज ही के दिन 2009 में की गयी थी। वर्तमान मे संस्था स्वयं के अत्याधुनिक एवं सर्व सुविधायुक्त भवन में 30 प्रशिक्षकों के साथ 150 विशेष बच्चो के पुनर्वास हेतु कार्यरत है। संस्था की पूर्व निदेशक स्वर्गीय डॉक्टर नैना क्रिश्चयन के नेत्रत्व में संस्था ने हजारों दिव्यान्गों को समाज की मुख्य धारा से इन 13 वर्षों में जोड़ा, जिसके परिणाम स्वरुप संस्था को अनेको पुरुस्कारों जिनमे देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के राष्ट्रीय पुरूस्कार भी शामिल है, से नवाजा गया।


कौशल विकास केन्द्र का लोकार्पण होगा
स्नेह के उप निदेशक महेश चन्सद्र राठौर ने बताया कि इस अवसर पर दिव्यांग जनों के कौशल विकास हेतु राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के द्वारा स्थापित कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण, दिव्यांगजनों को कानूनी संरक्षक प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, एवं सहायक उपकरण वितरण आदि कार्यक्रम विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज रत्नाकर, प्रेस क्लब अध्यक्षद्वय शरद गुप्ता एवं राजेश रघुवंशी  के आतिथ्य में किया जावेगा।

इन्होंने की कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील संस्था के गोविन्द मोहता, चंद्रशेखर जैन, विजय पोरवाल, पंकज पावेचा, रवि कांठेड, सुरेन्द्रसिंह चौहान, लायंस क्लब के अध्यक्षद्वय कृष्णकान्त गुप्ता, कमलेश जायसवाल, राकेश डाबी, राजेश इंद्र, मनोहर लाल शर्मा, गुलजारी लाल त्रिवेदी, हरीश तिवारी, रवि शर्मा, निर्मल जैन, अजय गरवाल, अशोक बिसानी, सतीश बजाज, सलीम खान, डॉ. हिमांशुदत्त पाण्डे, सुनील नरूला, झमक राठी, कमलेश नागदा, श्याम पोरवाल, अशोक सकलेचा, महेश पंजाबी, शशांक सेठिया, तेजपाल जवेरिया आदि ने की है।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget