नागदा जं.-देश के लिए सर्वस्व लुटाने वाला महान होता है - डॉ. गेहलोत महापुरूषों की प्रतिमाओं को देखकर युवाओं को एक संदेश मिलता है - केन्द्रीय मंत्री तोमर

MP NEWS24- महापुरूषों की प्रतिमाओं को लगाने के लिए लम्बे समय से प्रयास किए जा रहे थे, अडचनों के समाधान के बाद आज यह शुभ दिन आया है। देश की माटी के लिए अपना सर्वस्व लुटाने वाला महान होता है। नागदा शब्द नागदाह से बना है, राजा जन्मेजय का नागदा के इतिहास में बहुत महत्व है। पुरातत्व विभाग ने पाया है कि मिट्टी एवं राख सांपों की ही है।

यह बात कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचन्द गेहलोत ने नगर पालिका द्वारा आयोजित तीन महापुरूषों वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप, राजा जन्मेजय एवं संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
डॉ. गेहलोत ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन ऐतिहासिक एवं बलीदान से भरा हुआ है। पाठ्यक्रम में पढाया गया कि अकबर महान था परन्तु अटलजी की सरकार ने इतिहास में संशोधन कर महाराणा प्रताप को महान कहा। देश की माटी के लिए अपना सर्वस्व लुटाने वाला महान होता है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बाबा साहब है, उन्होंने विषमता को खत्म कर देश निर्माण में जीवन लगाया। बाबा साहब के अनुयाईयों ने कभी भी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया, आज भी इस बात की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अटलजी एवं मोदीजी की सरकार ने दिल्ली एवं लंदन में बाबा साहब का स्मारक बनाया है। डॉ. गेहलोत ने कहा कि गलत इतिहास पढाकर भाजपा को अम्बेडकर विरोधी बताया गया तथा इतिहास में बाबा साहब को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। सभी महापुरूषों का हम सम्मान करते हैं।
आज का दिन नागदा के लिए ऐतिहासिक - केन्द्रीय मंत्री तोमर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि नागदा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। यह पहला अवसर है जब तीन विभुतियों की मुर्तियों का लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं का अपना महत्व होता है, तथा आने वाली पिढी को भी एक संदेश जाता है कि हमारे महापुरूषों को याद करें तथा उनका स्मरण करें। युवाओं को आदर्श जीवन बनाने में भी प्रतिमाओं से संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि राजा जन्मेजय महाभारत कालखण्ड के थे, इसी प्रकार महाराणा प्रताप हल्दी घाटी कालखण्ड एवं बाबा साहब आजादी कालखण्ड के हैं। सभी की सेवाऐं अनुकरणीय है। वीर शिरोमणी ने भारतीय संस्कृति को बचाने का कार्य किया है, हल्दी घाटी की धुल आज भी खून से सनी हुई है। प्रतापजी का इतिहास भी हमें प्रेरणा देता है। राजा जन्मेजय को चन्द्रवंशी समाज के लोग अपना पूर्वज मानते हैं। बाबा साहब ने बचपन में बहुत अपमान सहा तथा कठिनाई भी झेली लेकिन संविधान में किसी भी बदला लेने वाली बात नहीं लिखी। दुनिया के सभी लोकतंत्र के लिए भारत का संविधान प्रासंगिक है।
चित्र से चरित्र बनता है - वित्त मंत्री जगदीश देवडा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवडा ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमाओं को लगाना इससे बडी बात नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि चित्र से चरित्र बनता है, महापुरूषों को देख कर आदर्श मिलता है तथा युवाओं का चरित्र बनता है। आज के दौर में जबकि नौजवान भटक रहे हैं ऐसे में इस प्रकार के आयोजन होना एक संदेश देता है।
20 वर्षो की मांग आज पुरी हुई - सांसद फिरोजिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि 20 वर्षो से जनता की मांग थी, आंदोलन भी हुए। मुख्यमंत्री के सहयोग से ापदा की जनता की मांग पुरी हो रही है। पुरे देश में समरसता की मिसाल बनी तीन महापुरूषों की प्रतिमाओं की नागदा में स्थापना से पुरे देश में संदेश गया है।
इन्होंने भी किया संबोधित
नपा कार्यालय के समीप आयोजित कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों द्वारा तीनों महापुरूषों की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया। सबसे पहले वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप, राजा जन्मेजय की प्रतिमाओं को नवीन बस स्टेड के समीप लोकार्पित किया गया। पश्चात पुराने बस स्टेण्ड पर बाबा साहब की प्रतिमा का लोकार्पण हुआ। आयोजित समारोह को महिदपुर के विधायक बहादुरसिंह चौहान ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मण्डल अध्यक्ष सीएम अतुल ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत नपा प्रशासक एवं एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, मुनपा अधिकारी सीएस जाट ने किया।
इनकी गरिमाय उपस्थिति में हुआ आयोजन
रविवार को नपा द्वारा आयोजित महापुरुषों की प्रतिमा प्रतिमा अनावरण समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. गहलोत, केंद्रीय कृषि किसान कल्याण मंत्री श्री तोमर, मध्यप्रदेश शासन वित्त मंत्री श्री देवड़ा, सांसद श्री फिरोजिया, पूर्व विधायक श्री शेखावत के अलावा आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुल्तानसिंह शेखावत एवं चंद्रवंशी समाज से अम्बाराम परमार, राजपूत समाज से ठाकुर भेरूसिंह चौहान, बौद्ध धर्म के गुरु की गरिमामय उपस्थिति में तीनों महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण हुआ। कार्यक्रम के आंरभ राष्ट्रगान गाया गया, पश्चात कार्यक्रम में तीनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यापर्ण व दीपप्रज्वलन कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। आयोजन को धर्मेश जायसवाल, राकेश यादव, बबीता रघुवंशी, जीवन आंजना, चेतन शर्मा, दिनेश जाट, अजय पवार, सज्जनसिंह शेखावत, सूर्यप्रकाश शर्मा, अशोक मावर, मांगीलाल पाटीदार, खाचरोद पूर्व नपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, गोपाल यादव आदि ने भी संबोधित किया।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget