MP NEWS24- प्रेस क्लब नागदा के परामर्शदाता एवं व्यापारी सुरेश जायसवाल के युवा पुत्र राहुल जायसवाल (27 वर्ष) का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया। बताया जा रहा है कि राहुल पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य था। रविवार दोपहर को उसने घर पर ही अंतिम सांस ली। शाम 5 बजे चंबल तट स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में हिन्दु जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष भैरूलाल टाक, अजय जाटवा, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन सहित कई गणमान्य व व्यापारीगण मौजुद थे। राहुल जायसवाल का उठावना सोमवार शाम 4 बजे उनके निवास स्थान पुराने बस स्टेण्ड जवाहर मार्ग पर होगा।
Post a Comment