नागदा जं.--मकर संक्रान्ति पर शनिदेव का महाभिषेक, महाआरती के साथ होगा विशाल भण्डारा

MP NEWS24- प्रतिवर्षानुसार मकर संक्रान्ति के पर्व पर श्रीराम कॉलोनी स्थित श्री सूर्य पुत्र शनिदेव मंदिर पर विभिन्न आयोजनो के साथ शनिदेव की तिलाभिषेक, महाआरती, कन्या पूजन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन रखा गया है।

मंदिर के पुजारी पं. अशोक जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रान्ति का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष का राजा शनिदेव है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शनिदेव मंदिर पर मकर संक्रान्ति जोरशोर से मनाई जावेगी। 14 जनवरी शुक्रवार को सुबह 8 बजे शनिदेव का तिल से महाअभिषेक किया जायेगा इसके पश्चात् शनिदेव का श्रृंगार कर तिल से बने व्यंजनो का भोग लगाया जावेगा। सुबह 10 बजे महाआरती के बाद दोप. 12 बजे से कन्या पूजन एवं सार्वजनिक विशाल भण्डारा का आयोजन रहेगा। पुजारी जोशी ने बताया कि यदि कोई भक्त चाहे तो अपनी स्वेच्छा से मंदिर को दान कर सकता है आपका दिया हुआ दान व्यर्थ नहीं जायेगा। मंदिर के विकास कार्य हेतु एवं विभिन्न आयोजनो हेतु आनॅलाईन राशि का सहयोग कर सकते है। जोशी ने नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शनिदेव मंदिर पर आकर महाआरती एवं भण्डारे में शामिल होकर पुण्यलाभ लेवे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget