MP NEWS24-किराना व्यापारी संघ एवं किराना यूथ ब्रिगेड के तत्वाधान में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व धुमधाम से मनाया गया। प्रतिवर्षानुसार सुबह 8 बजे रेल्वे स्टेशन परिसर में दरिद्रनारायणों को तिल-लड्डू, चाय, पोहा, जलेबी का वितरण किया गया। साथ ही पाल्यारोड स्थित गौशाला में गायों को पशु आहार, चारा-पानी की सेवा कार्य कर मकर संक्रांति पर्व मनाया। इस अवसर पर संघ मुख्य संयोजक मनोज राठी, अध्या महेन्द्र राठौड ने सभी व्यापारियों को तिल गुड बांटकर मकर संक्रांति उत्तरायन पर्व की शुभकामनाऐं दी।इस अवसर पर मुख्य संयोजक श्री राठी, सुरेन्द्र कांकरिया, घनश्याम राठी, शरण गर्ग, अध्यक्ष महेन्द्र राठौड, सचिव अतुल छोरिया, किशोर सेठिया, किरण पोरवाल, पानसिंह बघेल, मनीष पोरवाल, यूथ बिग्रेड अध्यक्ष आशीष जैन, संजय सोनी, मयूर राठौड, दीपेश सोलंकी, महिला मंडल संरक्षक मंजुबाला पोरवाल, संजना पोरवाल आदि मौजुद रहे।
Post a Comment