नागदा जं.--गौ संरक्षण के लिए देशभर के 4980 विधायक एवं 788 सांसदों से समर्थन मांगने निकलेगी अहिंसा यात्रा

MP NEWS24-गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान को लेकर अहिंसा यात्रा करेंगे लुनिया, 18 अगस्त से 17 माह की होगी। अहिंसा यात्रा में नागदा से जीवदया रत्न जीवन जैन चाय वाले को भी जिम्मेदारी दी गयी है।

राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य शिव चौरसिया के अनुसार लगातार 4 दशकों से गौ-संरक्षण के लिए आवाज़ बुलंद करने वाले गौ-सेवक स्वर्गीय अशोक लुनिया के अधूरे प्रयासों को फिर एक बार गति देने जा रहे है। स्व. लुनिया के पुत्र विनायक अशोक लुनिया। जनजागृति अभियान, फिल्म बनाकर दिया गौ संरक्षण का सन्देश, सांसदों को लिखे पत्र, राष्ट्रपति को 1 करोड़ पोस्टकार्ड अभियान चलाने के बाद अब विनायक अशोक लुनिया 18 अगस्त 2022 से अहिंसा परमोधर्म मानव सेवा संस्थान सामाजिक संस्था के बैनर तले अहिंसा यात्रा का शुभारम्भ कर रहे है जिसमे समिति सदस्य देश भर के विधानसभा एवं विधान परिषद् के 4980 विधायकों के साथ लोक सभा और राज्य सभा के 788 सांसदों से मिलकर गौ वंश को राष्ट्रिय पशु घोषित करो अभियान के लिए समर्थन पत्र की मांग करेंगे। यह यात्रा लगभग 17 माह की रहेगी जिसमे देश भर से संस्था से जुड़े सदस्य यात्रा में शामिल होकर यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। ज्ञातव्य रहे की वर्ष 2010 में गौ संरक्षण के लिए मार्मिक गीतों से सुसज्जित हिंदी फीचर फिल्म जियो और जीने दो का निर्माण कर देश भर में प्रसारण किया गया जिसके साथ ही वर्ष 2012 में राष्ट्रपति महोदय के नाम देश भर से पोस्टकार्ड अभियान चला कर एक करोड़ पोस्टकार्ड भिजवाए गए जिसके बाद सांसदों को पत्र लिख गौ वंश को राष्ट्रिय पशु घोषित करने की मांग की गयी और अब अहिंसा यात्रा के माध्यम से गौ वंश को राष्ट्रिय पशु घोषित करो अभियान चलाया जा रहा है। अहिंसा यात्रा में नागदा से युवा कार्यकर्त्ता एवं जीवदया रत्न जीवन जैन चाय वाले भी यात्रा के विभिन्न आयोजनों में संयोजक विनायक अशोक लुनिया के मार्गदर्शन में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget