नागदा - गायत्री शक्तिपीठ पर प्रतिदिन हो रहा गायत्री महामंत्र का जाप



Nagda(mpnews24)।   गायत्री शक्तिपीठ नागदा पर प्रतिदिन गायत्री महामंत्र का जाप किया जा रहा है। इस दौरान यहाॅं सवा लाख मंत्रों का जाप नवरात्रि में हो रहा हैं। नवरात्रि पर्व के अलावा भी हर समय परिवार समस्या, स्वास्थ्य लाभ हेतु लोक कल्याण के लिए गायत्री शक्तिपीठ पर अनुष्ठान मंत्र जाप के लिए पंजीयन होते जो हर समय अनुष्ठान जाप होते है।


गायत्री शक्तिपीठ नागदा पर अखंड ज्योत प्रज्वलित है। गायत्री शक्तिपीठ नागदा की कार्यकर्ता ममता बैरागी ने बताया गायत्री शक्तिपीठ नागदा जन जाग्रति का केंद्र है, यहाॅं अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा के कल कमलों द्वारा मूर्ति स्थापना हुई थी। शक्तिपीठ पर प्रतिदिन यज्ञ होता है, सभी संस्कार भी होते है, जिनमें पुष्वंश संस्कार गर्भ संस्कार होता है, जब बच्चा मां के गर्भ में होता है 3 महीने के गर्भ में यह संस्कार होता है, यह संस्कार करवाने से बच्चा तेजस्वी ओर  संस्कारवान होता है गायत्री मंत्र के जाप से 24 तरह की शक्ति प्राप्त होती है, ओर घर में सुख शांति समृद्धि निरोगी शरीर बना रहता है।
उन्होंने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री महामंत्र का जाप करने से तीर्थ के बराबर ऊर्जा मिलती हैं, गायत्री शक्तिपीठ पर कई वर्षों से जाप हो रहे है, करोड़ों जाप हो चुके है, अखंड ज्योत के सामने सभी गायत्री साधक परिजन कुंवारी कन्याएं गायत्री महामंत्र का जाप करती है। उन्होंने सभी भाई बहनों ओर परिजनों से अनुरोध किया है कि आप चेतना केंद्र गायत्री शक्तिपीठ आकर दर्शन का लाभ लेवे।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget