नागदा जं--तीस दिनों तक रोजा रखकर की खुदा की इबादत, आज मनाया जाऐगा ईद का त्यौहार

MP NEWS24-मुस्लिम धर्मावलंबियों के ईबादत के पवित्र माह रमजान का सोमवार को समापन हो गया। सोमवार की शाम को चांद दिखने के बाद सभी ने एक दुसरे को ईद की मुबारक बाद दी। इससे पूर्व रोजा रखने एवं इफ्तार करने से लेकर ईबादत में पुरा माह सभी समाजजनों का बीता। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बडों एवं बुजुर्गो ने भी रोजा रखकर तथा तरावीह की नमाज अदा कर खुदा की इबादत में पुरा माह गुजारा। आज मंगलवार को ईद की नमाज ईदगाह में प्रातः 8.15 मिनिट पर अदा की जाऐगी। इसी प्रकार सभी जामा मस्जिद में प्रातः 8 बजे एवं अन्य मस्जिदों में भी ईद की विशेष नमाज का अदा की जाऐगी।

बोहरा समाज ने मनाई ईद
बोहरा समाज ने सोमवार को मस्जिदों में इबादत कर हर्षाेल्लास से ईद का पर्व मनाया। कोरोना काल के दो वर्ष के बाद ईद का त्यौहार मनाया गया। समाज जन ने आपस में मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद को लेकर बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। ईद की नमाज में देश की खुशहाली और अमन चौन की दुआ की गई।
आज ईद पर क्या करें
रमजान को अल्लाह की नेमतों और बरकतों से भरपूर माह के रूप में जाना जाता है। इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान के बाद ईद-उल-फित्र का त्यौहार मनाया जाता हैं ईद की सबसे ज्यादा खुशी बच्चों को होती है। इस दिन बच्चों के चेहरे की रौनक देखते ही बनती है। इस दिन बच्चों केा ईदी दी जाती है। ईद की नमाज के बाद इमाम खुत्बा देते हैं और दुआ फरमाते हैं। इसके बाद सभी एक-दुसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद-उल-फित्र के दिन सुबह जल्दी उठकर फजर की नमाज अदा करने के साथ ही खुद की सफाई और कपडे वगैर तैयार रखना। गुस्ल (नहाना), मिस्वाक दातुन, सबसे उम्दा और साफ कपडे पहनना, इत्र लगाना, ईदगाह जाने से पहले कुछ खना। नमाज से पहले फितरा, जकात अदाकरना, ईदगाह में जल्दी पहुॅंचना, ईद की नमाज खुले मैदान में अदा करना, ईदगाह आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करना, ईदगाह जाते वक्त यहबीर पढना ’अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर, लाइलाहा इल्ललाह, अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर वलिल्लाहिलहम्द। (अल्लाह बडा है, अल्लाह बडा है। अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं। अल्लाह बडा है, अल्लाह बडा है। सारी तारीफें अल्लाह के लिए हैं।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget