नागदा - वार्ड 22 के एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड कांग्रेस का दामन थामा



Nagda(mpnews24)।   वार्ड क्र. 22 के एक दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस में सम्मिलित हुए। जिनका शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही वार्ड के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने युवा नेता जितेन्द्र कुशवाह (लालू) को वार्ड से होने वाले नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी बनाने के लिए समस्त वार्डवासियों ने विधायकजी को आवेदन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में लालू कुशवाह ने हमेशा सक्रिय रहकर वार्ड की समस्याओं के लिए निरंतर लडते आ रहे हैं व कई समस्याओं को हल करवाया है। इस अवसर पर मण्डलम् अध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य, पूर्व पार्षद जगदीश मिमरोट, योेगेश मीणा, भुपेन्द्र टटावत, अनिल रघुवंशी, मुन्ना सरकार, फुलचन्द, विरेन्द्रसिंह गुर्जर, अरूण चिनु पाटीदार, दुर्गेश बैरागी, मानसिंह गुर्जर आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस में सम्मिलित होने वाले लोगों में प्रकाश ठाकुर, ललित कुमार बाथम, कालीचरण शर्मा, श्रीकृष्ण तोमर, राकेश राठौर, शैलेन्द्र यादव, लाला भदौरिया, इन्द्रपालसिंह, रजल हरोड, नितीनसिंह, राहुल सितपरा, रिहान खान, मेहुल खत्री, अरूण परमार, इन्द्रबहादुरसिंह, आजाद खान, देव मिश्रा, संजु वर्रा, सुलेमान खां, जुबेर खान, दिलशाद शेख आदि शामिल हैं।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget