Nagda(mpnews24)। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अखिल विश्व गायत्री रचनात्मक ट्रस्ट परिवार द्वारा बसंत पंचमी पर पंच कुंडी यज्ञ संपन्न किया गया। इस अवसर पर महिदपुर रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर मंदिर परिसर में पंच कुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमे गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक जन्म दिवस मनाया गया तथा महिलाओं के लिए विभिन्न संस्कार संपन्न कराए गए। जिसमें 5 जोड़ों का पुंसवन संस्कार कराया गया। यज्ञ में माताओं ने देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों की आत्मा शांति हेतु प्रार्थना की व मंत्रोच्चार से आहुतियां दी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए आरती के पश्चात महा प्रसादी का वितरण किया गया। जानकारी राजेश स्वामी ने दी।
Post a Comment