नागदा - उज्जैन-जावरा मार्ग पर खतरनाक चैराहों का मामला विधानसभा में विधायक गुर्जर ने उठाया



Nagda(mpnews24)।  उज्जैन-जावरा बीओटी मार्ग में पडने वाले खतरनाक चैराहो-तिराहों पर एक जनवरी 2018 से 11 फरवरी 2021 तक थाना नागदा, खाचरौद, बिरलाग्राम व उन्हेल में 321 घटनाएं पंजीबंद्ध हुई है जिसमें 109 लोगों की मृत्यु हुई वहीं 352 लोग घायल हुए है। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के विधानसभा प्रश्न के उत्तर में कहीं।

खतरनाक तिराहों-चैराहों के कारण होती हैं दुर्घटनाऐं
विधायक गुर्जर द्वारा प्रश्न किया गया था कि क्या यह सही है कि उज्जैन-जावरा बीओटी मार्ग जो एमपीआरडीसी द्वारा निर्मित है की डीपीआर में मार्ग में पडने वाले चैराहा‘-तिराहो को दुर्घटना रोकने हेतू विकसित करने के प्रावधान होने के बावजुद भी विकसित क्यों नहीं किया गया? कारण सहित विवरण दें। प्रश्नकर्ता के विधानसभा क्षैत्र में नागदा-जावरा रोड खाचरौद तिराहा मोहता पेट्रोल पंप के पास, नागदा बैरछा रोड चैराहा, गोल्डन केमिकल के सामने नागदा बायपास रोड प्रारंभ होता है उक्त तिराहे, ग्राम फर्नाखेडी, ग्राम मीण चैराहा, बरखेडा जावरा तिराहा, जुना नागदा चैराहा, नागदा महिदपुर रोड चैराहा व घिनौदा व फर्नाखेडी जहां अति घुमावदार रोड है जहां आये दिन दुर्घटनाऐं होकर जनहानि होती है? इस मार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के क्या प्रयास किए जा रहे है ? विवरण दें। कब तक तिराहेध्चैराहे विकसित कर घुमावदार रोड को सीधा किया जायेगा ? विवरण दें। 1 जनवरी 2013 से 11 फरवरी 2021 तक इस मार्ग पर उन्हैल, नागदा मण्डी, बिरलाग्राम, खाचरौद थाना क्षैत्रों में कितनी दुर्घटनाऐं दर्ज की गई? इसमें कितने व्यक्तियों की जनहानि हुई ? कितने लोग घायल हुए ? दुर्घटनावार दिनांकवार सम्पूर्ण विवरण दें। उज्जैन-जावरा मार्ग के फोर लेन निर्माण हेतू विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की जा रही है? विवरण दें।

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभाग उठा रहा आवश्यक कदम
प्रश्न के उत्तर में मंत्री भार्गव ने बताया कि उज्जैन-जावरा बीओटी मार्ग पर पडने वाले चैराहो-तिराहों को अनुबंध अनुसार विकसित किया गया है। उज्जैन-जावरा मार्ग पर ब्लैक स्पाॅट 270 उन्हेल नवादा चैपाटी उज्जैन-जावरा रोड पर निवेशकर्ता कम्पनी द्वारा बारमार्किग कर आवश्यक साईन बोर्ड, रम्बल स्ट्रीप लगा दिये गये है वहीं 271 खाचरौद ग्राम घिनोदा उज्जैन-जावरा रोड पर निवेशकर्ता द्वारा बारमार्किग कर आवश्यक साईन बोर्ड लगा दिये गये है, 278 नागदा ग्राम डाबरी से बिजली पाॅवर ग्रीड तरफ उज्जैन रोड निवेशकर्ता कम्पनी द्वारा बारमार्किग का आवश्यक साईन बोर्ड लगा दिये गये है, 279 नागदा ग्राम हताई पालकी उज्जैन-जावरा रोड पर निवेशकर्ता द्वारा बारमार्किग कर आवश्यक साईन बोर्ड लगा दिये गये है, 277 भेरूगढ ग्राम रामगढ फंटा उज्जैन-जावरा रोड पर दीर्घ परिशोधन हेतू मोड सुधार कार्य प्रगतिरत है।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget