नागदा - महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का जायजा प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया



NAgda(mpnews24)।  नगर में महाशिवरात्रि का पर्व गुरूवार को धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। चंबल तट स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर इस वर्ष प्रतिबंधों के चलते सात दिवसीय मेले का आयोजन नहीं हो रहा है, लेकिन मंदिर पर श्रृद्धालुओं के भगवान के दर्शन हेतु बडी तादात में पहुॅंचने की उम्मीद व्यक्त की गई है। इसी कडी में मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने प्रशासनिक अधिकारियों का दल मंगलवार को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुॅंचा, वहाॅं उन्होंने तमाम स्थितियों का अवलोकन करने के साथ ही श्रृद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से भगवान भोलेनाथ के दर्शन हो सके इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश अधिनस्थ कर्मचारियों को दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा माकुल प्रबंधन किए जाने की जानकारी यहाॅं अधिकारियों से मिली है। नगर पालिका प्रशासन ने भी दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाऐ रखने के लिए आवश्यक प्रबंध मौके पर किए है। एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, सीएसपी मनोज रत्नाकर, थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भविष्य कुमार खोब्रागडे के अलावा मंदिर समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता धर्मेश जायसवाल यहाॅं उपस्थित थे। मंदिर समिति द्वारा की जाने वाली तैयारियों को लेकर श्री जायसवाल ने भी प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget