नागदा- शनिश्चरी अमावस्या पर शनि मंदिर में हुआ तिलाअभिषेक एवं नवग्रह हवन, महाआरती में सैकडो भक्त हुए शामिल। महिलाओं द्वारा फाग उत्सव पर भजन व गीत गाये।



Nagda(mpnews24) - श्रीराम कॉलोनी स्थित श्री शनि मन्दिर पर शनिश्चरी अमावस्या के पावन पर्व पर शनिदेव का तिलाभिषेक किया गया एवं नवग्रह का यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा यज्ञाचार्य पं. श्री जगदीशजी पण्ड्या द्वारा हवन किया गया।

मन्दिर के पुजारी श्री अशोक जोशी ने बताया कि शनि मंदिर पर सुबह से ही भक्तो का आना शुरू हो गया था। सुबह 9 बजे शनि भगवान का तिलाभिषेक किया एवं नवग्रह हवन  सम्पन्न हुआ। दोपहर में सैकड़ो महिलाओं द्वारा मंदिर पर फाग उत्सव मनाया एवं भक्ति गीत व भजन गाये गये।

पुजारी जोशी ने आगे बताया कि शाम को मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें सैकडो की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित हुए। महाआरती के पश्चात् महाप्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन रात्रि 11 बजे तक चला।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget