Nagda(mpnews24)- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विपिन वानखेड़े एवं प्रदेश प्रवक्ता आयुष शुक्ला की सहमति तथा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि बसंत मालपानी की अनुशंसा पर भाराछासं के नागदा खाचरौद विधानसभा अध्यक्ष आसिफ शेख ने छात्र नेता सीताराम सोनी को संगठन का नागदा अध्यक्ष मनोनीत किया है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस नागदा खाचरौद अध्यक्ष कमल आर्य,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिलीप फतरोड, अशोक परांजपे,मनीष बैरागी,विकास कलड़िया,आयुष सोनी,सचिन चौहान, अजय पाटीदार,विकास गौर, सज्जनसिंह, कुणाल खैरवार,हेमंत गोमे,तुषार यादव,अजय दोषरीया,अभिषेक तिवारी,कालू रायकवार,कालू चौहान ने सोनी का पुष्प मालाओ से स्वागत किया।
Post a Comment