नागदा - भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया



Nagda(mpnews24)।  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंडिया कोविड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके पूरी दुनिया में भारत की बदनामी कराई है। इस प्रकार के बयान देशद्रोह की श्रेणी में आते हैं। कुछ दिन पूर्व ही कमलनाथ ने अपने विधायकों और अन्य नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान किसानों के विषय को लेकर साफ-साफ कहा कि यह आग लगाने का मौका है, आग लगाओ।

कमलनाथ की देश को बदनाम करने की इस साजिश के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में  विरोध प्रदर्शन और थानों में एफआईआर दर्ज करवाने का आहवान किया गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यालय पर कोविड-19 पालन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीएम अतुल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र प्रताप चैहान, अंकुर साहनी, शुभम चैरसिया, रूपम ठाकुर, अर्पित पोरवाल, जितेंद्र मेवाती, राहुल गढ़वाल, राकेश सोलंकी, शैलेश चैहान, आकाश संकट, लखन सिंह, विकास वर्मा आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget