नागदा - दो मुट्ठी दाना घर घर से पक्षियों का होगा खाना



Nagda(mpnews24)।  सेवा करना ईश्वरी वरदान माना गया है गौ माता सेवा, पशु पक्षियों की सेवा, निर्जीव आत्मा की सेवा, प्यासे को पानी-भूखे को भोजन, साधु संतों की सेवा अनेक सेवाएं की जा सकती हैं, आपका मन इस सेवा को करना चाहता। कुछ ऐसा ही सामाजिक कार्यकर्ता नारायणसिंह बेस गत 3 वर्ष से पक्षियों को अनाज डाल रहे हैं।


पूर्व पार्षद सीएल वर्मा को साथ लेकर गुरु पूर्णिमा एवं वट वृक्ष पूर्णिमा कबीर जयंती के शुभ अवसर पर प्रकाश नगर के नागरिकों को भी इस सेवा कार्य से जोड़ा जा रहा है। अभियान के तहत के तहत दो मुट्ठी दाना हर घर से दोनों पूर्णिमा को लिया गया, जिसमें चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा सिर्फ 2 मुट्ठी प्राप्त कर करीब 100 किलो अनाज एकत्रित किया गया जो प्रतिदिन प्रातः 6 से 7 बजे के बीच पक्षियों को डाला जा रहा है।
इस पुनीत अभियान में ओम प्रकाश सैनी, सुनील शर्मा, पूर्व पार्षद शांति देवी प्रजापत, नर्मदा शंकर जोशी, भरत लाडोती, रामलाल गुजराती, राजु राठौड आदि का सहयोग मिल रहा है। पूर्व पार्षद श्री वर्मा एवं श्री नारायणसिंह ने बताया कि हर महीने की पूर्णिमा को दो मुट्ठी दाना पक्षियों का होगा खाना अभियान निरंतर चलाया जाऐगा। उन्होंने बताया कि अभी मात्र 200 परिवारों से अनाज लिया गया। पक्षियों को दाना महात्मा ज्योतिबा फूले मार्ग, इंगोरिया रोड लाल गेट के पास खिलाया जाता है। इस हेतु सभी नागरिकगणों ने उत्साह पूर्वक सेवा में सहयोग किया।

Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget