नागदा - भारतीय किसान संघ के तहसील अभ्यास वर्ग में नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन



Nagda(mpnews24)।  भारतीय किसान संघ तीन आयाम को लेकर जैसे संगठनात्मक, आन्दोलनात्मक, रचनात्मक कार्यक्रम करते हुए पिछले 42 वर्षाे से किसानो के बीच किसानो के लिये कार्य करता आ रहा है। इसी विषय को लेकर कार्यकर्ता में राष्ट्रीय सोच पैदा हो एवं अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण हो इस हेतु भारतीय किसान संघ समय-समय पर अभ्यास वर्ग का आयोजन करता रहता है। इसी तारतम्य में सोमवार 12 जुलाई सुबह 8 को पाल्या रोड स्थित आर्य गार्डन में तहसील स्तरीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 से अधिक किसानो ने हिस्सा लिया।

अभ्यास वर्ग में जिला मंत्री की अध्यक्षता में नवीन कार्यकारिणी का गठन के साथ-साथ आने वाले कार्यक्रम के बारे में तहसील से आए किसानों को किसान संघ की रीति नीति से अवगत कराया गया। किसान संघ के अग्रणी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष यशवंत आर्य व विशेष अतिथि जिला मंत्री जयसिंह आंजना, जिला उपाध्यक्ष उदयसिंह आंजना के द्वारा की गई । कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए तहसील अध्यक्ष नागेश्वर शर्मा, तहसील मंत्री बद्रीलाल आंजना को बनाया गया। नागदा शहर की कार्यकारिणी में शहर अध्यक्ष जसवंत पटेल, मंत्री अंतर सिंह को नियुक्त किया गया। युवा किसान वाहिनी तहसील संयोजक रवि आंजना को नियुक्त किया एवं संयोजक दिनेश दायमा को बनाया गया।
कार्यक्रम में रामचंद्र सोलंकी, राम सिंह, जगदीश पांचाल, भारत सिंह पंवार, लखन, राम रतन, बहादुर सिंह पिपलिया, रवि पाटीदार, नागौर सिंह आंजना आदि किसान उपस्थित थे। यह जानकारी उदय सिंह  आंजना दी।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget