नागदा - शिव दुर्गा विकास समिति के तत्वावधान में 51 सदस्यो का दल 7 दिवसीय देव दर्शन हेतु 14 जुलाई को होंगे रवाना
Nagda(mpnews24)। शिव दुर्गा विकास समिति के नेतृत्व में सात दिवसीय देव दर्शन यात्रा 14 जुलाई को सोमनाथ एक्सप्रेस के द्वारा निःशुल्क 51 सदस्यो का एक जत्था देव दर्शन यात्रा के लिये रवाना होगा। तीर्थ यात्रा का सम्पूर्ण खर्च शिव दुर्गा विकास समिति के द्वारा उठाया जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से सोमनाथजी के दर्शन कर भालका तीर्थ, त्रिवेणी संगम के दर्शन, गोलोक धाम, देहोत्सर्ग तीर्थ, गीता मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर द्वारका नागेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अन्य देव दर्शन कर यात्रा पूर्ण होगी। उक्त जानकारी शिवदुर्गा विकास समिति की संरक्षक श्रीमती कौशल्यादेवी, रघुनाथसिंह बब्बु सरकार के द्वारा दी गई।
Post a Comment