नागदा - कर्नाटक के राज्यपाल मनोनित होने के बाद प्रथम गृह नगर आगमन पर डॉ. गेहलोत का शहरवासियों ने किया आत्मिय स्वागत



Nagda(mpnews24)।  भारत सरकार पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. थावरचन्द गेहलोत को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्दजी द्वारा कर्नाटक राज्य का राज्यपाल मनोनित किए जाने के बाद नागदा गृह नगर में प्रथम नगर आगमन पर नागरिकों द्वारा डॉ. गेहलोत का आत्मिय स्वागत पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर डॉ. गेहलोत को शॉल, श्रीफल प्रदान कर एवं साफा बांधकर भी स्वागत किया गया। एक बडे काफिला के रूप में शहर में पहुॅंचे कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. गेहलोत के स्वागत हेतु शहरवासी काफी आतुर भी दिखाई दिए। दोपहर 3 बजे के लगभग नागदा पहुॅंचे डॉ. गेहलोत का काफीला इंगोरिया रोड, पुराने ओव्हर ब्रिज, कोटा फाटक, एप्रोच रोड, नवीन ओव्हर ब्रिज होते हुए बिरलामंदिर के समीप स्थित विश्राम गृह पहुॅंचा जहॉं उपस्थित कई शहरों से नागदा पहुॅचे सैकडों कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. गेहलोत का आत्मिय स्वागत किया गया। डॉ. गेहलोत के साथ पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, उनके निज सहायक अमनदीप खालसा, ओपी गेहलोत, जगदीश मेहता आदि भी इन्दौर से ही साथ आऐ थे।

प्रसिद्ध डेलनपुर मंदिर पर हनुमानजी के दर्शन किए
डेलनपुर स्थित प्रसिद्ध हनुमानजी के मंदिर पर राज्यपाल डॉ. गेहलोत ने सपरिवार दर्शन किए। इस अवसर पर डॉ. गेहलोत के साथ उनकी धर्मपत्नि श्रीमती अनिता गेहलोत, भाई पुनमचन्द गेहलोत, पुत्र पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, पौत्र मनीष गेहलोत एवं अन्य परिवारजन भी उपस्थित थे। डॉ. गेहलोत डेलनपुर स्थित हनुमानजी के मंदिर में गहरी आस्था रखते हैं तथा वर्षो से भगवान के दर्शन हेतु अवश्य जाते हैं।

विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत
इंगोरिया रोड पर पूर्व विधायक लालसिंह राणावत ने डॉ. गेहलोत की अगवानी की। ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ गोविन्दलाल मोहता, झमक राठी, मनोज राठी, प्रदीप राठी, घनश्यम राठी, राजेश मोहता, ब्रजमोहन राठी, नरेन्द्र राठी, गोपाल मोहता, अशोक बिसानी आदि ने पुष्पगुच्छ प्रदान किए, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बंसल, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक मालवीय ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया, पूर्व पार्षद अशोक साहनी, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती विमला चौहान, ओमप्रकाश चौहान एवं महिला मण्डल, वार्ड क्र. 14 के रहवासियों, व्यवसायी बद्रीलाल पोरवाल, डॉ. एसआर चावला मित्रमण्डल, सुरेश पंजाबी, चन्द्रशेखर जैन, पूर्व पार्षद केशव जैन, धर्मेश जायसवाल, सुर्यप्रकाश शर्मा, राधेश्याम बंबोरिया, नपा कर्मचारीगण, किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष महेन्द्र राठौड, विजय पोरवाल, कृष्णकांत गुप्ता, शेषशायी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के डीके शर्मा, संचालक धर्मेन्द्र गुप्ता एवं अन्य स्टाफ, किराना व्यापारी महिला मण्डल, किराना व्यापारी संघ के सुरेन्द्र कांकरिया, मोहब्बत सेठ, अभा श्री बलाई महासंघ, नागदा के बीएल परमार एवं अन्य, भाजपा मण्डल नागदा पदाधिकारीगण, कांठेड परिवार, श्रीराम बोरवेल शर्मा परिवार के बबलु शर्मा आदि, श्री क्षत्रिय राठौड समाज नागदा के पदाधिकारीगण, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कोठारी, पाडल्याकलां व्यापारीगण, पूर्व पाषर्द विजय पटेल, गृह ग्राम रूपेटा के नागरिकगण द्वारा पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। डेलपुर मंदिर पर दर्शन उपरांत डॉ. गेहलोत का काफिला बायपास रांगोली पर कर्मकार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसी प्रकार 54-ब्लॉक, चंबल मार्ग, महात्मा गांधी, जवाहर मार्ग, पुराने बस स्टेण्ड आदि क्षेत्र मेें भी नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। डॉ. गेहलोत पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत एवं पुत्र महेन्द्र गेहलोत के निवास पर भी पहुॅचे। विश्राम गृह पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश रघुवंशी, सचिव दीपक चौहान के नेतृत्व में पत्रकारगण ने भी डॉ. गेहलोत को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।

बॉक्स
स्नेह के विशेष बच्चों ने राज्यपाल डॉ. गेहलोत का प्रथम नगर आगमन पर किया स्वागत

दिव्यांगता के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में सम्मानित एवं लायंस आफ नागदा की स्थायी परियोजना संस्था स्नेह के बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के प्रथम नगर आगमन पर भावभीना स्वागत किया। गाँधी ग्राम कॉलोनी स्थित स्नेह के पूर्व भवन पर स्नेह के विशेष बच्चों सोनू मारू, अजय चंद्रावत, ख़ुशी सवासिया, अंकित सेन, पायल निम्बोला, प्रदीप भाटी, डिम्पल हनोतिया, अरुण गिरी, श्रुति निषाद के साथ संस्थापक पंकज मारू, गोविन्द मोहता विनयराज शर्मा, विजय पोरवाल, रवि कांठेड, सुरेन्द्र सिंह चौहान, अमृत देवी मारू, ममता धाकड़, तरुणा मारू, सलीम खान, महेशचन्द्र राठौर, नीति डेनियल, विप्लव चौहान, सुनील गौतम, रंजीता तंवर, जीवेन्द्र बिसेन, देव कुंवर, गुडिया शर्मा, पूजा खेरवार, पप्पू पनोला, मनीष बामनिया, शाहनवाज, प्रमोद धर दुबे आदि ने महामहिम राज्यपाल डॉ. गेहलोत का पुष्प गुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिको के मध्य मिठाई वितरण भी किया गया।

बॉक्स
राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री का माना आभार

सर्कीट हाउस पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्यपाल डॉ. गेहलोत ने उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाऐ जाने पर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथजी कोविंद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के प्रति आभार भी प्रकट किया।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget