नागदा - तिरंगा दिवस मनाते हुए अटल मिनी उद्यान में पौधारोपण किया गया



Nagda(mpnews24)।  कांग्रेस नेता स्वदेश कुमार क्षत्रिय ने बताया कि 22 जुलाई भारतीय तिरंगा दिवस के अवसर पर उनके निज निवास पर विद्यार्थियों, युवाओं ने तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रगान गाकर तिरंगा दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी ने मिलकर हाउसिंग बोर्ड स्थित अटल मिनी उद्यान में वृक्षारोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। इसके पूर्व क्षत्रिय के मार्गदर्शन में तिरंगा दिवस के उपलक्ष्य में नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा उद्यान की साफ सफाई करवाई गई। क्षत्रिय ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को इसके वर्तमान स्वरूप में 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था। यह बैठक 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व की गई थी। भारतीय तिरंगे को 15 अगस्त 1947 और 26 जनवरी 1950 के बीच भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया और इसके पश्चात भारतीय गणतंत्र ने इसे अपनाया। भारत में “तिरंगे“ का अर्थ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज है। कार्यक्रम में राम परमार ,पवन गुप्ता, दीपक पांचाल, महेश श्रीवास्तव ,राधेश्याम, शैलेंद्र खरवड़ा, रूद्र चंदेल, हर्ष साहनी, सुपन, अभिषेक परमार, सतीश, तपिश कदम आदि उपस्थित थे।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget