लायंस क्लब नागदा ग्रेटर के अध्यक्ष कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि लायंस बहु प्रांत 3233 का विस्तार मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में है जिसमे 500 से अधिक लायंस क्लब कार्यरत है। वर्ष 20-21 के बहु प्रान्तपाल लायन अविनाश शर्मा द्वारा बहुप्रांत के पुरुस्कारों की घोषणा की गयी जिसमे स्नेह द्वारा दिव्यांग बच्चो को दीपक, राखी, कंप्यूटर, सिलाई आदि का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चला कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने की दिशा में आगे बढाने हेतु तीनो राज्यों में वोकेशनल ट्रेनिंग के सर्वश्रेष्ठ केंद्र के पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार विगत 6 वर्षों से एलसीआईएफ के प्रांतीय समन्वयक का कार्य देख रहे पंकज मारू को प्रान्त 3233-जी2 में लायंस अंतर्राष्ट्रीय से विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान प्राप्त करवाने हेतु बहुप्रांत के सर्वश्रेष्ठ एलसीआईएफ प्रांतीय समन्वयक के सम्मान से नवाजा गया। लायंस क्लब नागदा ग्रेटर की इस महत्वपूर्ण उपलब्द्धि पर पूर्व प्रांतपाल डॉ. आरके चोरसिया, प्रान्तपाल दिलीप धारीवाल, प्रथम उप प्रान्तपाल डॉ अजय गुप्ता, द्वितीय उप प्रान्तपाल जेपीएस जौहर, टीएस बावेल, श्रीमती अलका विजय, विनय राज शर्मा, निर्मल जैन, अजय गरवाल, राजेश मोहता, झमक राठी, सतीश बजाज, विजय पोरवाल, विरेन्द्र जाजोरिया, डॉ. हिमांशुदत्त पाण्डे, अशोक पोरवाल, अशोक सकलेचा, घनश्याम राठी, राकेश डाबी, श्याम पोरवाल, कमलेश नागदा, ललीत खण्डेलवाल, जमना मालपानी, महेश पंजाबी, टीपी जावरिया, सलीम खान, प्रशांत जायसवाल, सौरभ मोहता, विनोद पोरवाल, शशांक सेठिया, गोविन्द मोहता, हरीश तिवारी, गुलजारीलाल त्रिवेदी, कमलेश जायसवाल, रवि शर्मा, सुनील नरूला आदि ने बधाई प्रेषित की है।
Post a Comment