MP NEWS24- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गवर्नमेंट कॉलोनी बिरलाग्राम में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम पूर्ण गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कोविड वैश्विक महामारी के कारण समिति एवं आचार्य परिवार, अभिभावकों, कुछ भैया एवं बहिनों की उपस्थिति में ही सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रीय उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे नगर की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती लताजी अग्रवाल (खेतान) सम्मिलित हुईं एवं विशेष अतिथि के रुप श्री रामसिंहजी शेखावत पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद, श्री नरेन्द्र जी अग्रवाल, विक्रम शिक्षण प्रसार समिति के अध्यक्ष श्री अशोक जी गुर्जर, सचिव श्री गिरधारीसिंहजी शेखावत, श्री प्रेमजी भाटिया समिति सदस्य, नगर सहकार्यवाह श्री संतोषजी शर्मा, बलरामजी प्रजापत, अर्जुनजी स्वामी स्वयंसेवक, विद्यालय का स्टॉफ श्रीमती स्वेताजी त्रिवेदी, श्रीमती नितुजी परमार, सेवक श्री रुघनाथजी सोलंकी, सेविका आदि उपस्थित थे।
अतिथि परिचय समिति के कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह कुशवाह ने दिया एवं अतिथियों का आभार विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेणुबालाजी शर्मा ने माना। कार्यक्रम का संचालन दीदी श्रीमती सविताजी दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार ने सभी देशवासियो को स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की।

Post a Comment