MP NEWS24- दीपावली पर्व को लेकर चंबल तट स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले पटाखा बाजार की दुकानों का आवंटन 26 अक्टूबर को होगा। नगर पालिका द्वारा आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से की जाऐगी। शहर के लगभग 56 पटाखा व्यवसायियों के नाम पर वर्तमान में लायसेंस जारी है, जिसमें से प्रतिवर्ष 50 के लगभग व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। पटाखा बाजार को लेकर नगर पालिका ने तैयारियॉं प्रारंभ कर दी है। शनिवार को नगर पालिका, पुलिस विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की टभ्म ने मौके पर पहुॅंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस बार दीपावली 4 नवम्बर को मनाई जाऐगी। इसके लिए मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर पटाखा बाजार लगेगा। प्रशासन ने पटाखा दुकानों के आवंटन की तारीख 26 अक्टूबर तय की है। सीएमओ सीएस जाट ने बताया कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पटाखों की दुकानों के लिए टीन शेड बनवाया जाएगा। प्रत्येक दुकान के बीच कम से कम 10 फीट की दूरी रहेगी। व्यापारियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पानी व बालु रेती दुकान में रखना अनिवार्य होगा। पटाखा दुकान में तेल लैंप, गैस लैंप व खुली बिजली की तारों व बत्तियों का प्रयोग नहीं होगा। दुकानों के आसपास आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगी। नगर पालिकाि की दमकल बाजार में खडी करवाई जाऐगी।
Post a Comment