MP NEWS24- श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंध का राष्ट्रीय सम्मेलन सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ हस्तिनापुर आशीर्वाद प्रदाता परमपूज्य आचार्य देवश्री नवरत्नसागरसूरिजी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा परमपूज्य युवा आचार्य श्री विश्वरत्नसागरसूरिजी की पावन निश्रा में 2022 को जो आयोजित किया जा रहा है। उस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये 7 नवम्बर को झालावाड जिले का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। उक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का निवेदन मालवा महासंध के महासचिवद्वय राजेश मालव एवं अभय चोपडा ने किया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि 16वें तीर्थंकर प्रभु शान्तिनाथ, 17वें तीर्थंकर प्रभु पुंथुनाथ एवं 18वें तीर्थंकर अरहरनाथ की जन्मस्थली हस्तिनापुर में आयोजित इस महासम्मेलन में करोडो वर्ष पूर्व तीनो तीर्थंकरो के चार-चार कल्याणको की पावन भूमि पर इस सम्मेलन के माध्यम से जाने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है। भगवान ऋषभदेव के प्रथम पुत्र चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत रखा गया है। उनकी राजधारी भी हस्तिनापुर थी एवं इस अवसर पर कई प्राचीन जिनालयो के दर्शन का सौभाग्य भी हमें प्राप्त होगा तथा युवा आचार्य मुनिमण्डल द्वारा उत्तर भारत में विहार के बाद परमिशन एवं चार्तुमासिक आराधना के समापन के बाद हस्तिनापुर में समस्त श्री संघो को मुनिमण्डल से क्षमायाजना करने एवं कुशलक्षेप पूछने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। जिसके साथ ही 19 दिसम्बर से प्रारम्भ हो रहे उद्यान तप के तपस्वियो सहित चतुर्विध संघ के दर्शन का भी लाभ प्राप्त हो रहा हैं एवं परम पूज्य आचार्य नवरत्नसागर की इच्छा और आदेश से गठित श्री जैन श्वेताम्बर मालव महासंघ में कार्य करने का सुअवसर एवं श्रावक के कर्त्तव्य पूरा करने का मौका भी मिल रहा हैं तथा वर्तमान परिस्थितियों में जैन समाज में आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिये एकजूटता बनाए रखने के लिये भी श्री जैन श्वेताम्बर मालव महासंघ को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी के लिये झालावाड जिले का भवानीमंडी में 7 नवम्बर को आयोजित जिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या मे ंउपस्थित होने का आव्हान श्री जैन श्वेताम्बर चिंतामणी पार्श्वनाथ मंदिर भवानीमंडी समिति की ओर से सर्वश्री अशोक लोढा, यशवन्त लड्डा, जितेन्द ्रसुराणा, महावीर बाफना एवं प्रसन्न लोढ द्वारा किया गया है।
Post a Comment