नागदा जं.-व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर हुई चोरी की वारदातें पुलिस के लिए बनी चुनौती, तीन वारदातों का कोई सुराग नहीं

MP NEWS24- बीते कुछ दिनों दिन दहाडे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में दुकान संचालक की आंखों में धुल झांेक कर चोरी की गंभीर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों का पुलिस कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। शहर में अभी तक तीन घटनाऐं ऐसी हुई है जिसमें शातिर चोरों ने दुकानदारों को भ्रमजाल में उलझा कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना करने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं लेकिन पुलिस अभी तक इन चोरों का पता लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

पहला मामला - दुकान संचालक महिला के गले से सोने की चैन उडाई
जवाहर मार्ग के व्यवसायी निलेश पगारिया ने एक लेखी आवेदन पुलिस थाना नागदा मण्डी पर प्रस्तुत कर अवगत कराया है कि उनके मकान में ही कपडे की दुकान का संचालन किया जाता है, 30 सितम्बर को करीब शाम 7 बजे जब दुकान पर उनकी माताजी श्रीमती रमाबाई पति छगनलालजी पगारिया दुकान पर अकेली बैठी थी उसी दौरान करीब 3-4 महिलाऐं एक के बाद एक आई एवं माताजी से कपडे दिखाने का बोला, तब उनकी माताजी ने अलग-अलग आई महिलाओं को कपडे दिखाने लग गई। उन महिलाओं में से एक-दो सामान लेकर चली गई, उनके जाने के बाद मेरी माताजी ने गले की चैन को देखा तो उनके गले में चैन नहीं थी एवं चैन में लगा सेफ्टी पिन ओटले पर पडा मिला। उन्होंने बताया कि माताजी द्वारा पहनी हुई चैन का वजन लगभग 25 ग्राम था। उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात महिला माताजी की सोने की चैन चुराकर ले गई है। उन्होंने अपने भतीजे नितिन जैन के साथ थाने पर आकर रिर्पोट दर्ज करवाने की बात कहते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
दुसरा मामला - जवाहर मार्ग मुख्य बाजार पर स्थित दवा दुकान से चुराऐ डेढ लाख
29-30 अक्टूंबर की दर्मीयानी रात को जवाहर मार्ग के व्यस्तम चौराहे पर डेढ लाख की नगदी पर एक चोर ने हाथ साफ कर दिया था। मामले में श्रीकृष्ण मेडिकोज के संचालक सुनील पंवार ने बताया कि वह जवाहर मार्ग सिविल हॉस्पिटल के समीप मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। उनकी दुकान एवं घर एक ही परिसर में स्थित है। रात्रि करीब 1 बजे तक तो किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुई थी, क्योंकि वह रात्रि में 1 बजे तक जग रहे थे तथा दुकान वाले तल पर ही पानी की मोटर चालु करने भी आऐ थे। सुबह वह जब 7 बजे उठे तथा दुकान के नीचे मोटर बंद करने आऐ तो देखा कि दुकान की शटर खुली हुई है। खुली शटर को देखकर वह घबरा गए तथा उन्होंने तत्काल दुकान के गल्ले को चेक किया तो उसमें से डेढ लाख रूपये की नगद राशी गायब थी। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पुरी घटना कैद हुई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर दोपहर 3 बजे के लगभग ही उनकी दुकान के अन्दर आकर छुप कर बैठ गया था तथा उसने रात तक का इंतजार किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में रात्रि 1.40 बजे अज्ञात चोर द्वारा गल्ले से राशि निकालते हुए दिखाई दे रहा है तथा वह दुकान की शटर खोल कर बाहर भाग गया। उन्होंने बताया कि उनके वहॉं मेडिकल के साथ ही अन्दर अन्य चिकित्सक भी अपना क्लिनिक चलाते हैं। इस दौरान यहॉं कई लोग आते-जाते है। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर उनके परिसर में घुसा तथा वारदात को अंजाम देकर भाग गया है। इस पुरे मामले की शिकायत मेडिकल संचालक द्वारा मण्डी पुलिस थाने में दर्ज करवाई है तथा तमाम सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाऐं हैं।
तीसरा मामला - 15 लाख रूपये की अंगुठीयों पर किया हाथ साफ
शहर के मुख्य बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी की वारदात हुई है। करीब छह दिन पहले हुई वारदात का सुराग तो मिला है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने संभावना व्यक्त की है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 नवम्बर को आजाद चौक पर स्थित बुडावनवाला ज्वेलर्स पर एक महिला और पुरूष चांदी के सिक्के लेने के बहाने पहुॅंचे थे। महिला ने खरीदी में दुकानदार को उलझाए रखा और पुरूष ने अंगुठी से भरा बॉक्स चुरा लिया। दुकान संचालक विपिन बुडावनवाला के अनुसार चोरी गई अंगुठियों की संख्या अनुमानित 60-70 नग होकर वजन 300 ग्राम है इनकी कीत लगभग 15 लाख रूपऐ आंकी गई है। चोरी की वादात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें एक पुरूष अंगुठी से भरा बॉक्स चुराते नजर आ रहा है। अनुमान के मुताबिक चोरी की इस वारदात को बाहरी गेंग ने अंजाम दिया है। बदमाश नीले कलर की कार से चोरी करने आए थे। उन्होंने अपनी कार पुराना बस स्टेण्ड पर खडी की। इसके बाद ऑटो से बाजार तक गए और दुकान तक पहुॅंचे। फिर चोरी करने के बाद बदमाश पुनः ऑटो से पुराना बस स्टेण्ड गए और वहॉं नीले रंग की कार में बैठकर रवाना हो गए। बदमाश शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए हैं।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget