नागदा जं.-प्रकाश पर्व का उल्लास छाया चारों और, दीपोत्सव की बधाई एवं आतिशबाजी का दौर भी खुब चला

MP NEWS24- प्रकाश का पर्व दीपावली औद्योगिक नगरी नागदा में धूमधाम से मनाया गया। पर्व के दौरान शहरवासियों ने घर की साफ-सफाई के साथ ही रंगबिरंगी रोशनी से निवास स्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सजाया था। दिए की रोशनी से पूरा इलाका प्रकाशमय हो गया। इस दौरान नागरिकों ने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान घरों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। शाम को पूजा पाठ के बाद लोगों ने पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। पडवा के दिन एक दुसरे को शुभकामनाऐं देने एवं बडों का आशीर्वाद लेने का दौर भी खुब चला। रिश्तेदारों एवं प्रियजनों के घरों पर दीपावली के मौके पर उपहार स्वरूप मिठाई भेजी और दीपावली की शुभकामना दी।

घर-आंगन में छाया उल्लास
गुरुवार को दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया। घरों की देहरियों पर रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाई गई। शुभ मुहूर्तों में घरों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। कई तरह के पकवानों से मां लक्ष्मी को भोग लगाया गया। विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के बाद लोग दीपकों से घर-आंगन जगमगाएं। देर रात तक पटाखे फोड़ें गए और आसमान आतिशबाजी से जगमगाता रहा। हर गली-मोहल्ले में दीपावली का उत्साह देखा गया। लोग एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और मिठाइयों से मुंह मीठा कर दीपावली पर्व मनाया गया। घरों के अलावा मंदिरों में भी दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर लोग पूराने गिलवे शिकवे को भूलाकर लोग एक-दूसरे से मिले।
खुब चले पटाखे, घर आंगन नहाये थे रोशनी से
दीपोत्सव पर्व की इस वर्ष छटा कुछ अलग ही रंग बिखेर रही थी। शहर में कई मोहल्लों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था, वहीं शहरवासीयों द्वारा भी अपने निवास स्थान एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक विद्युत सज्जा कर सजाया गया था जिससे की मॉं लक्ष्मी का आगमन शुभ मुहुर्त में हो। पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुआ आतिशबाजी का दौर देर रात तक चलता रहा तथा सभी ने एक दुसरे को दीपोत्सव पर्व की बधाईयॉं दी। बच्चों में भी पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया तथा नऐ-नऐ परिधानों में सज-धज कर बच्चों ने आतिशबाजी एवं व्यंजनों का आनन्द लिया।
बधाई देने एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का दौर भी चला
शुक्रवार को पडवा के अवसर पर नागरिकगण सपरिवार एक दुसरे को दीप पर्व की बधाई देने हेतु घरों से निकले तथा मोहल्लेवासियों के साथ ही रिश्तेदारों एवं प्रियजनों के यहॉं पहुॅंच कर एक दुसरे को पर्व की बधाई दी तथा बडों का आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं, बच्चों एवं सभी में इस वर्ष दीपावली का उत्साह देखा गया। हालांकि कोरोना काल डर अभी भी शहरवासियों में कहीं न कहीं घर किए हुए है, जिसका असर भी त्यौहार के दौरान भी दिखाई दिया।
शनिवार को मनाया गया भाई दुज का पर्व
भाई-बहन के निश्छल प्रेम का त्योहार भाईदूज शनिवार को मनाया गया। भाई दूज का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को मनाया जाता है। ये दीपावली के पांच दिनों के महापर्व का आखिरी त्योहार है। बहने इस दिन भाईयों को तिलक करती हैं और भाई उन्हें उपहार देते हैं।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget