नागदा जं.-श्री बद्रीविशाल मंदिर में पडवा पर्व पर हुआ अन्नकुट महोत्सव

MP NEWS24-श्री बद्रीविशाल मंदिर में पोरवाल समाज द्वारा शुक्रवार को पड़वा पर्व पर अन्नकूट महोत्सव एवं पोरवाल समाज का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में विशेष साज सज्जा की गई एवं भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात् भगवान को 56 भोग लगाया गया। संध्या 5.30 बजे श्री बद्रीविशाल भगवान की महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

पोरवाल समाज अध्यक्ष नन्दकिशोर पोरवाल ने सभी समाजबन्धुओं को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएँ प्रेषित की तथा समाजजनों ने भी एक दुसरे को पर्व की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्यगण, पोरवाल युवा संगठन, पोरवाल महिला मंडल, बहुमंडल, सखी मंडल के सदस्यगण व पोरवाल समाज के समाजजन महिलाएं व नगर के गणमान्यजन उपस्थित थे। यह जानकारी योगेन्द्र पोरवाल ने दी।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget