नागदा जं.-दिगंबर जैन मंदिर में मना निर्माण महोत्सव

MP NEWS24- दिगंबर जैन समाज के अंतिम तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

सर्वप्रथम प्रातः 7ः30 बजे भगवान का अभिषेक पूजन करने के पश्चात सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। तत्पश्चात बेदी एवं शिखर पर ध्वजा परिवर्तन किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाजजनो द्वारा बोलियाँ भी लगाई गई। जिसमें शांतिधारा के लाभार्थी श्री महावीर मोदी, निर्वाण लाडू के लाभार्थी श्री निर्मल कुमार जैन, बेदी पर ध्वजा के लाभार्थी श्रीमती सुषमा-दीपक जैन, शिखर पर ध्वजा के लाभार्थी श्री प्रेमचंद शाह रहे। इसके बाद समाजजनो का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें स्वल्पाहार का आयोजन रख गया जिसके लाभार्थी राजेश जैन एवं आनंद जैन थे।
इसी क्रम में प्रातः 11 बजे भीकमपुर में भी निर्वाण लाडू चढाया गया। जिसकी प्रथम बार बोली लगाई गयी जिसके लाभार्थी श्री सुनील कुमार जैन (विदिशा वाले) रहे। इस अवसर पर नागदा एवं खाचरौद दिगंबर जैन समाज के सभी गणमान्य लोग व समाज जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष सुनील जैन द्वारा दी गई।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget