MP NEWS24- उज्जैन-जावरा मार्ग बायपास स्थित रंगोली गार्डन में रविवार को भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का दीपावली मिलन समारोह हुआ। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मध्यप्रदेश कर्मकार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न श्रम संगठनों के 21 पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा रहे।विशेष अतिथियों के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, असंगठित कामगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत और लैंक्सेस के यूनिट हेड संजय सिंह मंचासीन थे। मंत्री देवड़ा ने कहा आप जो भी समस्याएं लेकर आएंगे, उनका समाधान करने को सरकार हमेशा तत्पर रहेगी। सरकार आपके साथ खड़ी है। सरकार प्रत्येक श्रमिक और श्रम संगठनों के साथ खड़ी है। जहां आवश्यकता होगी, मैं सरकार के समक्ष आपकी ओर से प्रतिनिधि के रूप में अपनी बात रखूंगा।
कार्यक्रम में विभिन्न श्रम संगठनों के 21 पदाधिकारियों का मंत्री देवड़ा सहित अन्य अतिथियों ने शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। संचालन अशोक गुर्जर ने किया। समारोह में विभिन्न श्रम संगठनों के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जिसमें राजेंद्र पेंडसे, जीएल त्रिवेदी, श्यामलाल शर्मा, फखरुद्दीन कुरैशी, कैलाश बैरागी, मदनलाल पाटीदार, बसंत रघुवंशी, ठाकुर प्रसाद तिवारी, गंगाराम गुर्जर, शिवधनी गुप्ता, श्याम कपूर, वीरेंद्र प्रताप शुक्ला, गनी मोहम्मद, धापूबाई, शिव लहरी शर्मा, हरिशंकर शर्मा, बाबू भाई, लक्ष्मीनारायण रजक, सावित्री शर्मा कामरेड कर्णसिंह और भोला भारती शामिल हैं। कार्यक्रम में बडी संख्या में भामस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अन्य शहरों से भी कई पदाधिकारी नागदा पहुॅंचे थे।
Post a Comment