नागदा जं.-सर्वब्राह्मण समाज द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह 2 जनवरी को प्रातः 9 बजे पर्यावरण, स्वास्थ रक्षा व कोरोना से बचाव निहित संदेश देने शहर में निकालेंगे साईकल रैली

MP NEWS24- सर्वब्राह्मण महासभा द्वारा वर्ष 2022 के आगमन पर पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन 2 जनवरी, रविवार को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रकाशनगर स्थित औदीच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला में महिला मंडल द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी द्वारा सांय 5 बजे सुन्दर कांड का सामूहिक पाठ किया जाएगा, जिसके बाद सामूहिक भोज के साथ मिलन समारोह सम्पन्न होगा। सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डॉ. अनिल दुबे ने बताया रविवार को श्रीजी अस्पताल से प्रातः 9 बजे ब्राह्मण महिला व पुरुष शहर में साईकल रैली निकालेगे, जिसमे पर्यावरण व स्वास्थ्य रक्षा हेतु जनजागरूकता के लिए दैनिक जीवन मे अधिक से अधिक साईकल का उपयोग किया जाए, इसके साथ ही कोरोना से बचाव हेतु सामाजिक दूरी व मास्क लगाने का संदेश दिया जाएगा। सर्वब्राह्मण महासभा व राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के पदाधिकारी व सदस्य गणों ने सभी ब्रह्म समाजजन से आग्रह किया कि पर्यावरण रैली में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनावे। साथ ही आमंत्रित समाजजनों से अपील की कि कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए आयोजन में सभी मास्क उपयोग करे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget