MP NEWS24- आजादपुरा स्थित शनि मंदिर पर शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर शनिदेव भक्त मण्डल के द्वारा भगवान शनिदेव का भव्य श्रृंगार, 56 भोग, अभिषेक, यज्ञ एवं महाआरती का आयोजन किया गया।
शनि मंदिर के पुजारी पं. अजय जोशी ने बताया कि सुबह 7 बजे 101 लीटर तेल से शनिदेव का अभिषेक आचार्य जी पं. प्रवीणजी चतुर्वेदी (उज्जैन) के द्वारा किया गया। इसके बाद भगवान शनि महाराज का आकर्षक श्रृंगार किया गया। यज्ञ एवं पूर्णाहूति के बाद तत्पश्चात् 56 भोग लगाया गया। इसके बाद शनिभक्तो के लिये विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
पुजारी जोशी ने बताया कि इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में शनिभक्तो ने शनि महाराज का दर्शनलाभ लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन को सफल बनाने में शनिदेव भक्त मण्डल एवं ओम साई राम ग्रुप नागदा जुटे थे।
Post a Comment