नागदा जं.-ग्रेसिम में हुई दुर्घटना में एक श्रमिक घायल, उज्जैन किया रेफर

MP NEWS24- ग्रेसिम उद्योग में शुक्रवार को हुई दुर्घटना में एक ठेका मजदूर घायल हुआ है। घायल श्रमिक का इंदुभाई पारेख मेमोरियल ट्रस्ट हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर किया गया। घायल मजदूर के एक हाथ में चोट लगने की जानकारी मिली है। ठेका श्रमिक रमेश उम्र 42 वर्ष ग्रसिम उद्योग की मशीन नंबर 5 के समीप फेब्रिकेशन में कार्य के दौरानघायल हुआ। घायल को सबसे पहले ग्रेसिम द्धारा संचालित जनसेवा अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उसकी स्थिति को देखते हुए सुबह लगभग 10.45 बजे उज्जैन के लिए रवाना किया। ठेकेदार के अनुसार घायल रमेश को लेकर वे स्वयं उज्जैन रवाना हुए हैं।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget