MP NEWS24- शनिश्चरी अमावस्या के पावन अवसर पर नगर की परशुराम सेना युवा वाहिनी अध्यक्ष मुरली मनोहर पाराशर व कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी के नेतृत्व में इंगोरिया रोड स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर पर युवा वाहिनी सदस्य गण श्री राम कीर्तन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर समस्त युवा वाहिनी सदस्य व मंदिर समिति द्वारा श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ व कीर्तन किया गया। परशुराम सेना द्वारा शनिश्चरी अमावस्या के पूण्य अवसर पर जनकल्याण व कोरोना तीसरी लहर से मुक्ति की कामना से दीप मालिका लगाई गई, जिसमें श्री हनुमान मंदिर स्थित वनस्पतियों व देव प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित किए गए। श्री हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की गई जिस तरह उन्होंने संजीवनी लेकर लक्ष्मणजी के प्राण रक्षा की थी वैसे ही विश्व कल्याण हेतु कोरोना तीसर लहर से मुक्ति की प्रार्थना की गई। मंदिर समिति द्वारा भव्य आरती व कीर्तन भी हुआ। मुरली मनोहर पराशर, हेमन्त त्रिपाठी,अर्जुन पंडित, मनीष व्यास, निशेष वशिष्ठ, निलेश मेहता, रोहित व्यास आदि उपस्थित रहे।
Post a Comment