MP NEWS24- बिज़नेस टायकून ऑफ़ दि ईयर एवं यंग लीडर ऑफ़ दि ईयर जैसे प्रतिष्ठित पुरुस्कारों से सम्मानित ख्यातिमान मोटिवेशनल स्पीकर आनंद मेहता शुक्रवार को शहर के युवाओं एवं व्यवसाइयों को साधारण से असाधारण व्यक्तित्व बनाने के हुनर सिखायेंगे।लायंस प्रान्त 3233-जी2 के जोन चेयरपर्सन और स्नेह के सचिव लायन विनयराज शर्मा ने बताया कि स्नेह संस्थापक लायन पंकज मारू की पहल पर लायन एवं लियो सदस्यों तथा शहर के अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। स्नेह के लायंस हॉल में शाम 7 बजे आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आनंद मेहता द्वारा टीम वर्क, लीडरशिप, लक्ष्य प्राप्त करना एवं सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील लायंस अध्यक्षद्वय लायन कमलेश जायसवाल, कृष्णकांत गुप्ता, राजेश इंद्र, राकेश डाबी, मनोहर लाल शर्मा, गोविन्द भरावा, गोविन्द मोहता, विजय पोरवाल, रवि कांठेड, पंकज पावेचा, सुरेन्द्रसिंह चौहान, गुलजारी लाल त्रिवेदी, अजय गरवाल, सतीश बजाज, हरीश तिवारी, रवि शर्मा, सुनील नरूला, डॉ प्रदीप रावल आदि ने की है।
Post a Comment