MP NEWS24- मकर संक्रान्ति के पर्व पर शुक्रवार को श्रीराम कॉलोनी स्थित श्री सूर्य पुत्र शनिदेव मंदिर पर शनिदेव की तिल एवं तेल का अभिषेक किया जावेगा एवं तिल से व्यंजनो का भोग लगाकर महाआरती की जावेगी। इसके पश्चात् कन्या पूजन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन रखा गया है।मंदिर के पुजारी पं. अशोक जोशी ने शुक्रवार को सुबह 8 बजे शनिदेव का तिल एवं तेल से महाअभिषेक किया जायेगा इसके पश्चात् शनिदेव का श्रृंगार कर तिल से बने व्यंजनो का भोग लगाया जावेगा। सुबह 10 बजे महाआरती के बाद दोपहर 12 बजे से कन्या पूजन एवं सार्वजनिक विशाल भण्डारा का आयोजन रहेगा। उपरोक्त समस्त आयोजन कोविड के अन्तर्गत शासन की गाईडलाइन के अनुसार आयोजित किये जायेंगे।
जोशी ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए अपने मुंह पर मास्क लगाए एवं सोश्यल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शनिदेव मंदिर पर आकर महाआरती एवं भण्डारे में शामिल होकर पुण्यलाभ लेवे।
Post a Comment