नागदा जं.--सर्वब्राह्मण महासभा द्वारा सूंदरकांड व पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न



MP NEWS24- सर्वब्राह्मण महासभा द्वारा वर्ष 2022 के आगमन पर पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन रविवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रकाशनगर स्थित औदीच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला में दोपहर में महिला मंडल वंदना दुबे के नेतृत्व में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में सोनू शर्मा प्रथम,प्रीति शुक्ला द्वितीय व ज्योति शर्मा तृतीय विजेता रही।

राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी अध्य्क्ष मनोहर पराशर के तत्वावधान में समाज जन ने सांय 5 बजे से प्रोजेक्टर माध्यम से सुन्दर कांड का सामूहिक पाठ किया गया। सर्वब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डॉ. अनिल दुबे व समाज जन द्वारा समाज के वरिष्ठ व आमंत्रित अतिथियों व पत्रकारों का दुपट्टा भेट कर सम्मान किया गया। पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. बृजेश पुरोहित खाचरोद, सूर्यप्रकाश शर्मा खाचरोद, डॉ. दवे, कैलाश शर्मा, सांसद निज प्रतिनिधि प्रकाश जैन, ईश्वरलाल पंड्या, सर्व ब्राह्मण समाज के हनुमान प्रसाद शर्मा, गुलजारीलाल त्रिवेदी, डॉ. रमेश रावल, सर्वब्राह्मण महासभा पूर्व अध्य्क्ष विजय प्रकाश मेहता, पत्रकार दीपक चौहान, प्रफुल्ल शुक्ला, परवेज अजीज खान, प्रदीप व्यास, अशोक परमार, जितेंद्र चौहान, निलेश मेहता, अनुराग दुबे का स्वागत सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ. दुबे, विजय व्यास, सुंदरलाल जोशी, राजेश तिवारी, कृष्णचंद्र पुरोहित, पुरुषोत्तम सारस्वत, रमेश नागर, अरुण पोद्दार, दीपक राजावत, ओमप्रकाश वाजपेई, घनश्याम दवे, चंद्रशेखर दवे, रामचंद्र त्रिवेदी, पुरुषोत्तम पुरोहित, मुन्ना लाल शर्मा, मनोहर पाराशर द्वारा किया गया।  
राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष मनोहर पराशर, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, आलोक नगर, मनीष व्यास, राहुल तिवारी, प्रदीप उपाध्याय, दीपक पंड्या, सुमित दवे, पंकज उपाध्याय, शिवमंगल उपाध्याय, हेमंत जोशी, सचिन शिकारी आदि मौजूद रहे।  कार्यक्रम का संचालन सुंदर लाल जोशी द्वारा किया गया। शाम 7.30 बजे सूंदर कांड समापन के बाद आराध्य देव भगवान परशुराम की आरती की। समारोह का समापन सामूहिक भोज हुआ। नववर्ष उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे श्रीजी अस्पताल से प्रातः 9 बजे ब्राह्मण महिला व पुरुष शहर में साईकल रैली निकली गयी, जिसमे पर्यावरण व स्वास्थ्य रक्षा हेतु संदेश दिया गया।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget