नागदा जं.--रंगपंचमी पर व्यापारी संघ की रंगारंग महागैर 22 मार्च को, गैर के समर्थन में पूर्व संध्या पर वाहन रैली निकलेगी

MP NEWS24- रंगपंचमी पर्व पर किराना व्यापारी संघ की अगुवाई में शहर के सभी सामाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक संगठनों के सहयोग से निकलने वाली परंपरागत रंगारंग महागैर 22 मार्च मंगलवार को निकाली जाऐगी।

किराना व्यापारी संघ संयोजक मनोज राठी व अध्यक्ष महेन्द्र राठौर ने बताया कि रंगारंग महागैर सुबह 10 बजे कृषि उपज मण्डी से प्रारंभ होकर सुभाष मार्ग, रानीलक्ष्मीबाई मार्ग, ओझा मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, जवाहर मार्ग, बस स्टेण्ड होती हुई रामसहाय मार्ग, गुर्जर मोहल्ला होती हुई पुनः मंडी प्रांगण में समाप्त होगी। महागैर में हाथी, घोडे, उंट सवारी, डीजे पार्टी के साथ ही आदिवासी, राजस्थानी कलाकारों की टोलियॉं लोकनृत्य करती शामिल होंगी।
महागैर की पूर्व संध्या पर निकलेगी वाहन रैली
संघ प्रवक्ता टीटी पोरवाल ने बताया कि महागैर की पूर्व संध्या 21 मार्च को बस स्टेण्ड से गैर के समर्थन (सफल बनाने के लिए) समस्त व्यापारियों की वाहन रैली निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गो से गुजर कर महागैर में शामिल होने का आमंत्रण देगी। उक्त निर्णय सभी सामाजिक, व्यापारिक, राजनैतिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों की एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जोगेन्द्रसिंह नारंग ने की। संचालन प्रवक्ता टीटी पोरवाल ने किया।
महागैर को सफल बनाने का अनुरोध रामसिंह शेखावत, राजेश धाकड, नीरज सैनी, सुरेन्द्र कांकरिया, शरण गर्ग, श्याम पोरवाल, रमेश जैन, किशोर सेठिया, किरण पोरवाल, अतुल जैन, आशीष जैन, मयूर राठौड, जगदीश मेहता, घनश्याम राठी, सौरभ भंडारी, संजय सोनी, रमेश मोहता, गोपाल सलूजा, अशोक बिसानी, आनन्द सेठिया, दिनेश सेठिया, दीपक मकवाना, कमलेश जायसवाल, अजय चावडा, योगेश पोरवाल, दीपक दलाल, रमेशचन्द्र पाल, प्रशांत राठी, राहुल छिपानी, दीपेश सोलंकी आदि ने किया है।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget