नागदा जं.--वॉईस ऑफ नागदा का हुआ आयोजन

MP NEWS24- समाज की अदृश्य प्रतिभाओं को निखारने हेतु जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा वॉईस ऑफ नागदा का आयोजन ग्रुप अध्यक्ष शरद जैन (गबुल) एवं सचिव मनीष चपलोत के नेतृत्व में किया गया।

मनीष व्होरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की गई। 45 उर्जावान प्रतिभाओं में से 12 प्रतियोगियो का चयन फाईनल राउण्ड के लिये किया गया जिसमें सर्वप्रथम पुरस्कार आशीष चौधरी, द्वितीय सुरेश नागदा एवं तृतीय दो विजेताआंें श्रीमती अर्चना जैन एवं लोकेश कर्नावट को दिया गया। साथ ही 8 प्रतियोगियों को सांत्वना पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया।
पुरूस्कार के लाभार्थी मनोहरलाल रविकुमार कांठेड़ परिवार रहे। निर्णायक की भूमिका ग्रेसिम विद्यालय के संगीत शिक्षक राजीव शर्मा एवं सुखविंदरसिंह कुंदी, अशोक गोखले निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के रूप में पधारे हेमंत जैन, विनोद बरबोटा, राहुल चपडोद, जितेन्द्र रूनवाल, राजेश धाकड, सुरेन्द्र कांकरिया, मुकेश धोका, कार्यक्रम संयोजक कमल जैन, सुरेन्द्र कांकरिया, दिलीप कांठेड द्वारा किया गया।
आयोजन में मुख्य रूप से सौरभ नागदा, दिलीप जैन, राजेश गेलडा, मनीष धाकड, मनोज जैन सुविधा, निलेश चौधरी, राजेश सकलेचा, अमित बम, धर्मेन्द्र बम, श्रेणिक बम आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget