नागदा जं.--बारिश से खराब हुई फसल का जायजा लेने नहीं पहुंचे कोई अधिकारी, किसान होते रहे परेशान

MP NEWS24-नागदा तहसील के गांव टूटियाखेड़ी में बारिश से खराब हो चुकी फसल का सर्वे करने हेतु आज तक कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं आए। जिसके लिये पूर्व में किसानो द्वारा तहसीलदार नागदा को एक ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था। साथ ही जनप्रतिनिधि विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने ग्रामीणजनों की समस्या को देखते हुए अधिकारियों को शीघ्र सर्वे के निर्देश दिए थे, जिसके बावजूद अधिकारियों ने कोई खबर नहीं ली है।

किसान नेता कवि देवसिंह गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र के किसानो की फसल बारिश से पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। सर्वे की मांग को लेकर विधायक गुर्जर द्वारा ग्रामीणजनों के लिखित आवेदन का अवलोकन कर अनुविभागीय अधिकारी नागदा को भी सूचना भेजी गयी थी किंतु आज तक किसी अधिकारी ने किसानो की कोई खबर नहीं ली। ग्रामीणजनों ने जल्द से जल्द सर्वे कर मुआवजा राशि मुहैया कराने की मांग है।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget