नागदा जं.--स्वच्छता नुक्कड़ नाटक का मंचन विभिन्न स्थलों पर किया

MP NEWS24-स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में स्वच्छता नुक्कड़ नाटक का मंचन विभिन्न स्थलों पर किया जा रहा है। मुख्य नपा अधिकारी सीएस जाट के निर्देशानुसार स्वच्छता नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम शहर के 5 प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से शेषशायी कॉलेज चोराहा, वर्धमान स्कूल चौराहा कोटा फाटक, महिदपुर नाका चोराहा, कम्युनिटी हॉल चोराहा एवं थाना चौराहा पोस्ट ऑफिस के सामने प्रमुख रहे।

नाटक का मंचन नव कला संस्कृति एवं नाटकिय विकास समिति द्वारा किया गया। टीम ने स्वच्छता को लेकर मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं नागरिकों को नाटक के द्वारा बताया गया कि अपने घर से निकलने वाले कचरे को कचरा गाड़ी में ही डालें अपने आसपास की गलियों को साफ सुथरा रखें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें एवं घर पर ही गीले कचरे से खाद बनाए साथ ही साथ प्लास्टिक की जगह कपड़े का झोला उपयोग करने की सलाह दी।
इन्होंने दी प्रस्तुती
नाटक के मंचन में विष्णुसिंह बेल, दीपक भारती, विकास चौधरी, निखिल सोलंकी, हेमंत सावंत आदि ने प्रस्तुती दी। इस दौरान नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक कन्हैयालाल चौहान, सहायक निरीक्षक कुशल धोलपुरे, संदीप चौहान, जितेन्द्र राठौर, लोकेश मालपानी, लक्की सेन, विकास, रोहित आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget